मंत्री संजीव बालियान के विवादित बोल, 'पश्चिमी यूपी के छात्रों को 10% आरक्षण दे दो, जामिया-JNU का इलाज करवा देंगे'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2020 10:21 AM2020-01-23T10:21:34+5:302020-01-23T10:21:34+5:30
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीएए और एनआरसी को लेकर पिछले महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में विवादित बयान देते हुए कहा है कि जामिया और जेएनयू में सीएए के खिलाफ नारा लगाने वालों का एक ही इलाज है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस फीसदी छात्रों को आरक्षण करवा दीजिए, सबका इलाज करवा देंगे। किसी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने यह बयान जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने दिया।
मंच पर मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ देखते हुए बालियान ने कहा, मैं राजनाथ जी से निवेदन करूंगा, जो जामिया और जेएनयू में सीएए के खिलाफ नारा लगाने वालों का एक ही इलाज है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस फीसदी छात्रों को आरक्षण करवा दीजिए, सबका इलाज करवा देंगे। किसी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
#WATCH Union Minister Sanjeev Balyan in Meerut: Main Rajnath ji se nivedan karoonga, jo JNU,Jamia mein desh ke virodh mein naare lagate hain inka ilaaj ek hi hai,pashchim Uttar Pradesh ka wahan 10% reservation karwa do,sabka ilaaj kar denge,kisi ki zarurat nahi padne ki (22.1.20) pic.twitter.com/qoYmlxR3Ce
— ANI UP (@ANINewsUP) January 23, 2020
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जितने छात्र जामिया और जेएनयू में पढ़ते हैं उतने छात्र तो मेरठ में सीएए के पक्ष में बैठे हैं।
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीएए औ एनआरसी को लेकर पिछले महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। जामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान दिसंबर में हिंसा भी हुई है।