लाइव न्यूज़ :

Watch: जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2023 21:41 IST

दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री सड़क मार्ग से श्रीनगर जा रहे थे। रामबन पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा, "किसी को कोई चोट नहीं आई और माननीय मंत्री को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री सड़क मार्ग से श्रीनगर जा रहे थेरामबन पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ हैपुलिस ने कहा- माननीय मंत्री को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा दिया गया

जम्मू: केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की कार जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री सड़क मार्ग से श्रीनगर जा रहे थे। रामबन पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा, "किसी को कोई चोट नहीं आई और माननीय मंत्री को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।"

जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले संस्करण के उद्घाटन में भाग लेने के लिए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री जम्मू और कश्मीर में थे। उन्होंने अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान उधमपुर में कानूनी सेवा शिविर में भी भाग लिया और कहा कि न्यायाधीशों और भारतीय राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) की एक टीम के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के कई लाभार्थियों ने समारोह में भाग लिया।

उन्होंने ट्विटर पर अपने जम्मू-कश्मीर यात्रा की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने के लिए जम्मू से जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जा रहे हैं। न्यायाधीशों और नालसा टीम के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के कई लाभार्थी समारोह में भाग ले रहे हैं। अब आप पूरी यात्रा के दौरान खूबसूरत सड़क का लुत्फ उठा सकते हैं।

बाद में उन्होंने उधमपुर से श्रीनगर की यात्रा के दौरान अपनी सड़क यात्रा का एक और वीडियो पोस्ट किया और लिखा, उधमपुर से श्रीनगर के रास्ते में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग के माध्यम से जा रहे हैं। भारत के अन्य सभी हिस्सों की तरह ही राजमार्ग के सुधार के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है।

टॅग्स :किरेन रिजिजूजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos