राजीव गौबा को सौंपी गयी कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी, पी के सिन्हा की जगह होंगे नियुक्त

By भाषा | Published: August 21, 2019 11:14 PM2019-08-21T23:14:49+5:302019-08-21T23:14:49+5:30

एक सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव के तौर पर राजीव गौबा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2019 से दो साल या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक होगा।’’

Union Home Secretary Rajiv Gauba appointed as Cabinet Secretary, replaced by PK Sinha | राजीव गौबा को सौंपी गयी कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी, पी के सिन्हा की जगह होंगे नियुक्त

राजीव गौबा को सौंपी गयी कैबिनेट सचिव की जिम्मेदारी, पी के सिन्हा की जगह होंगे नियुक्त

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को बुधवार को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गौबा शुरू में कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर काम संभालेंगे और बाद में मौजूदा कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा की जगह देश के शीर्ष नौकरशाह की जिम्मेदारी लेंगे।

एक सरकारी आदेश के अनुसार, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव के तौर पर राजीव गौबा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2019 से दो साल या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक होगा।’’

आदेश के मुताबिक, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव गौबा की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। वह कार्यभार संभालने से लेकर कैबिनेट सचिव का पद संभालने तक इस पद पर रहेंगे।’’ 

Web Title: Union Home Secretary Rajiv Gauba appointed as Cabinet Secretary, replaced by PK Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे