केंद्रीय गृह मंत्री शाह पांच सितंबर को जबलपुर आयेंगे
By भाषा | Published: August 25, 2021 07:59 PM2021-08-25T19:59:41+5:302021-08-25T19:59:41+5:30
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच सितंबर को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। जबलपुर के सांसद और लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच सितंबर को जबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।’’ सिंह ने कहा कि शाह के कार्यक्रमों को अभी अंतिम रुप दिया जा रहा है और इसके बाद ही मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।