लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन-2 पर मोदी कैबिनेट की आज बड़ी बैठक, नई गाइडलाइन हो सकती है जारी, कुछ सेक्टर में छूट की संभावना

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2020 08:56 IST

भारत में लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 11,439 है। वहीं 377 की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में 38 मौतें और 1076 नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,439 में से 9756 एक्टिव केस हैं। 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक जारी रखने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के मुद्दे पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। बैठक 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी। बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के प्लान पर चर्चा होगी। इसी के साथ लॉकडाउन के 19 दिनों पर बढ़ाए जाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी कैबिनेट की बैठक आज (14 अप्रैल) शाम 5.30 बजे होगी। बैठक में कुछ सेक्टर को छूट देने पर सहमति बन सकती है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में बीते दिनों कहा था कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर संबंधित मंत्री नई गाइडलाइन जारी करेंगे। इस गाइडलाइन में कुछ सेक्टर को सशर्त छूट दी जा सकती है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की थी। साथ ही कहा था जो क्षेत्र हॉटस्पाट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पाट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है । प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । और बुधवार को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले।  

देश में कोरोना मरीजों की संख्या  11,439 हुई, 377 की मौत

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 11,439  पहुंच गया और 377 की मौत हो गई है । कोविड-19 से देश में 1306  लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 38 मौतें और 1076 नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,439 में से 9756 एक्टिव केस हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन