अमित शाह कल पुणे दौरे पर, सम्पर्क फॉर समर्थन के जरिए प्रमुख हस्तियों से होंगे रूबरू

By भाषा | Published: July 8, 2018 05:36 AM2018-07-08T05:36:36+5:302018-07-08T05:36:36+5:30

भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम का एक अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलेंगे।

under sampark for samarthan campaign amit shah In pune tour | अमित शाह कल पुणे दौरे पर, सम्पर्क फॉर समर्थन के जरिए प्रमुख हस्तियों से होंगे रूबरू

अमित शाह कल पुणे दौरे पर, सम्पर्क फॉर समर्थन के जरिए प्रमुख हस्तियों से होंगे रूबरू

नई दिल्ली, 8 जुलाई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल महाराष्ट्र की एक दिवसीय यात्रा पर पुणे जायेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात करेंगे।  भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। शाह कल दोपहर पुणे पहुंचेंगे। दोपहर बाद वे निवडुंगा विठ्ठल मठ, नाना पेठ में महान संत ज्ञानेश्वर माउली पालखी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गंधर्व रंगमंदिर में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

अमित शाह शाम को ‘आर्य चाणक्य.. जीवन और कार्य : आज के संबंध में’ विषय पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करेंगे। रात्रि में शाह ‘सम्पर्क फार समर्थन’ अभियान के तहत पुरंदरे वाड़ा जायेंगे और प्रख्यात लेखक बाबा साहब पुरंदरे से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम का एक अभियान चला रही है। जिसके तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक मशहूर हस्तियों से मिलेंगे। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ बात करेंगे। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर बूथ स्तर और लगभग चार हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अभियान के तहत अमित शाह अब तक कई बड़ी हस्तियों से मिले चुके हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

Web Title: under sampark for samarthan campaign amit shah In pune tour

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे