'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ठाणे में बांटे जाएंगे 17 लाख तिरंगा, हजारों 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 'तिरंगा राजदूत' की भी होगी नियुक्तियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 6, 2022 11:45 AM2022-08-06T11:45:23+5:302022-08-06T11:50:01+5:30

Har Ghar Tiranga: इस पर बोलते हुए जिला अधिकारियों ने कहा कि झंडा फहराने के लिए 7,500 विद्यार्थियों को बतौर 'तिरंगा स्वयंसेवक' के रुप में नियुक्त किया जाएगा। यही नहीं 80,000 छात्रों को 'तिरंगा राजदूत' के लिए भी रखा जाएगा।

Under Har Ghar Tiranga campaign 17 lakh tricolors distributed Thane thousands tricolor volunteers ambassadors appointed | 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ठाणे में बांटे जाएंगे 17 लाख तिरंगा, हजारों 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 'तिरंगा राजदूत' की भी होगी नियुक्तियां

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ठाणे में बांटे जाएंगे 17 लाख तिरंगा, हजारों 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 'तिरंगा राजदूत' की भी होगी नियुक्तियां

Highlights'हर घर तिरंगा' अभियान के ठाणे में 17 लाख तिरंगे बांटे जाएंगे। इसके लिए जिले में 21 गतिविधियों की योजना बनाई गई है।यह तिरंगा घरों के साथ निजी व सरकारी भवनों में भी फहराई जाएगी।

Har Ghar Tiranga: केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरों के ऊपर फहराने के लिए कुल 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मद्देनजर मनाया जा रहा है। 

तिरंगा फहराने पर क्या कहा जिला अधिकारी ने

इस पर बोलते हुए जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''ठाणे की सीमा में कुल 3,92,478 घर और 13 लाख निजी व सरकारी भवन हैं। इन संपत्तियों पर 17 लाख झंडे फहराने की योजना है।'' उन्होंने कहा कि उत्सव के मद्देनजर जिले में 21 गतिविधियों की योजना बनाई गई है। 

झंडा फहराने के लिए 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 'तिरंगा राजदूत' कीए जाएंगे नियुक्त

ठाणे जिला परिषद (जेडपी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली सतपुते ने बताया, घरों पर तिरंगा फहराने का महत्व बताने के लिए 7,500 विद्यार्थियों को 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 80,000 विद्यार्थियों को 'तिरंगा राजदूत' के रूप में नियुक्त किया गया है। 

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी

इससे पहले इस पर बोलते हुए पीएम ने कहा था, ''मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेट 'हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में में तिरंगा लगा सकते हैं।''

Web Title: Under Har Ghar Tiranga campaign 17 lakh tricolors distributed Thane thousands tricolor volunteers ambassadors appointed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे