लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: महाकाल को दो महीने में दान में मिली 14 लाख रुपये की चीजें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 30, 2019 20:16 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बीते दो महीने में लाखों रुपये की चीजें दान की गईं। श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर हीरे, सोने और चांदी से बनी चीजें दान कीं।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर को बीते दो महीने में दान में मिली 14 लाख रुपये कीमत की चीजेंभगवान महाकाल को अर्पित की गई चीजों में हीरे, सोने और चांदी के बने सामान भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर में बीते दो महीनों में श्रद्धालुओं ने लाखों रुपये कीमत की चीजें दान कीं। पूणे निवासी प्रसाद भिमाले और डॉ. सागर कोलते ने श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में अपने गुरू की प्रेरणा से भगवान को स्‍वर्ण मंडित रुद्राक्ष की माला, पार्वती माता हेतु सोने का मंगलसूत्र जिसकी दोनों कटोरी में 0.35 कैरेट के दो हीरे लगे है, नंदी जी के लिए सोने के दो नेत्र जिसमें 0.25 कैरेट के दो हीरे लगे है, सोने का बिल्‍वपत्र, सोने की गौमाता ठप्‍पा, गणपति हेतु सोने की दुर्वा अर्पित की। 

सोने की सभी वस्‍तुओं का कुल वजन 175 ग्राम है। जिसकी कुल कीमत लगभग रुपये 7 लाख 47 हजार 928 है।

श्री भीमाले द्वारा चांदी का डमरू, पंचारती, एक थाली, दो कटोरी, दो चम्‍मच, एक लोटा एवं एक कलश भी श्री महाकालेश्‍वर भगवान को अर्पित किया। जिसका कुल वजन 4 किलो 241 ग्राम है और अनुमानि‍त राशि रू. 1 लाख 96 हजार 857 है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी श्रद्धालुओं द्वारा पांच लाख रुपये मूल्य से भी अधिक की चीजें श्री महाकालेश्‍वर भगवान को अर्पित की गई थीं, जिसमें 100 ग्राम (10 तोला) सोने के तीन हीरे लगे त्रिनेत्र भी शामिल हैं। 

दानदाता ने गर्भगृह में श्री महाकालेश्‍वर भगवान का पूजन और अभिषेक कर सोने, चांदी की सामग्री को भगवान एवं उनके परिवार को अर्पित किया। उसके पश्‍चात मंदिर के नंदी मंडपम में उप प्रशासक आशुतोष गोस्‍वामी को सौंपा।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरमध्य प्रदेशउज्जैनभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं