लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे सरकार: मंत्रालय का नहीं हो पा रहा बंटवारा, शिवसेना के मंत्री तय, NCP-कांग्रेस में नहीं बनी अब तक सहमति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2019 08:35 IST

शिवसेना के कोटे से मंत्री बनने वालों के नामों की सूची तैयार है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस और राकांपा के कोटे से मंत्री बनने वालों के नाम और मंत्रालयों पर सहमति नहीं बन पा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों का कहना है कि एनसीपी के नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. मंत्रियों ने सरकारी निवासस्थान भी बदल लिए हैं. नितिन राऊत को 'चित्रकूट' बंगला मिला था.

अतुल कुलकर्णी

शिवसेना, कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महाविकास आघाड़ी की सरकार बने चार दिन हो गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले छह मंत्रियों को अब तक को मंत्रालय नहीं दिए गए हैं. मंत्रिमंडल का विस्तार और मंत्रालयों का बंटवारा अटक जाने से सरकार के कामकाज को गति नहीं मिल पा रही है. कांग्रेस व राकांपा के नेता दिल्ली जाकर आ चुके हैं. वहां बैठकें भी हुईं, लेकिन कहा जा रहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

सूत्रों का कहना है कि एनसीपी के नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. लेकिन शरद पवार की इच्छा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए. यह सत्र 16 से 21 दिसंबर की अवधि में होगा. उसके बाद क्रिसमस की छुट्टियां लगेंगी. पश्चात लोग 31 दिसंबर मनाने के मूड में रहेंगे.

कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में बता दिया है कि सरकार बनने के महीने भर बाद तक मंत्रिमंडल का विस्तार व मंत्रालयों का बंटवारा नहीं होने से गलत संदेश जाएगा. इसके अलावा सवाल यह भी है कि केवल 6 मंत्रियों को लेकर सत्र का सामना कैसे किया जाएगा.

सूत्रों का कहना है कि राज्य के किसानों को कर्जमाफी देनी है तो किसी मंत्री या मंत्री समूह को उसकी जिम्मेदारी देनी होगी और सारी जानकारी मंगानी होगी. लेकिन मंत्रियों के पास मंत्रालय ही नहीं है. इस कारण कोई भी काम करना संभव ही नहीं है. खबर यह भी है कि राकांपा की ओर से यह दबाव भी है कि जब तक अजित पवार को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता तब तक कर्जमाफी की घोषणा न की जाए.

मंत्रियों ने सरकारी निवासस्थान बदले

मंत्रियों ने सरकारी निवासस्थान भी बदल लिए हैं. नितिन राऊत को 'चित्रकूट' बंगला मिला था. उसको उन्होंने नकार दिया तो उनको 'पर्णकुटी' बंगला दिया गया. 'चित्रकूट' बंगला विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले को दिया गया है. मंत्रालय में कार्यालयों का भी वितरण हो गया है. लेकिन मंत्री इस बात से परेशान हैं कि कोई मंत्रालय नहीं होने वे काम क्या करें?

मुख्यमंत्री ही कर रहे सभी फैसले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठकें शुरू की हैं. वे ही सभी फैसले ले रहे हैं और उन पर हस्ताक्षर भी कर रहे हैं. अब तीनों पार्टियों के लोग यह मांग कर रहे हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार होने के तक कम से कम 6 मंत्रियों को तो मंत्रालय बांट दिए जाएं ताकि कामकाज शुरू हो जाए.

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत