लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उड़नखटोला भी दे रहा है धोखा, रास्ते में तेल हुआ खत्म, हेलिकॉप्टर हुआ खड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2024 18:06 IST

पटना से सटे मसौढ़ी में जब जनसभा को संबोधित करने के बाद उनके साथ ऐसा ही हुआ। जैसे ही मुख्यमंत्री वहां से रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए, पायलट ने उन्हें बताया कि चौपर का तेल खत्म हो गया है। हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समय इन दिनों खराब चल रहा है। भाषण के दौरान जुबान फिसलने की बात तो अब आम हो गई है, लेकिन अब उन्हें उनका उडनखटोला(हेलिकॉप्टर) भी धोखा देने लगा है। पटना से सटे मसौढ़ी में जब जनसभा को संबोधित करने के बाद उनके साथ ऐसा ही हुआ। जैसे ही मुख्यमंत्री वहां से रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए, पायलट ने उन्हें बताया कि चौपर का तेल खत्म हो गया है। हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में सड़क मार्ग से आगे के लिए रवाना हो गए। 

हालांकि यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पाटलीपुत्र संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव का चुनाव प्रचार करने मसौढ़ी गए थे। मसौढ़ी में नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। बाद में वे हेलीकॉप्टर की ओर बढ़े तो पता चला कि उनके हेलीकॉप्टर का तेल ही खत्म हो गया है। पायलट ने बताया कि पटना से उड़ान भरते समय आनन-फानन में तेल लेना भूल गया। 

इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। उन्होंने तुरंत आगे की यात्रा सड़क मार्ग से करने का फैसला किया। इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों के होश उड़ गये। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी आगे की यात्रा के लिए सड़क मार्ग से ही निकल गए। अधिकारियों की मानें तो यह एक बड़ी लापरवाही है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से एक तरह से यह खिलवाड़ है। अगर तेल खत्म होने का मामला हवा में पता चलता तो बड़े हादसे की संभावना बन सकती है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण