लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 25, 2019 07:47 IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन जारी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त सफदर अमीन भट और बुरहान अहमद गनी के रूप में हुई है।

गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों को बिजबेहरा के बागेंदर मोहल्ले में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। एसओजी और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर इलाके को घेर लिया। भागने का रास्ता ना पाकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। हथियार और विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कुछ दिन पहले बिजबेहरा के ही जबलीपोरा में कुछ आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी थी। इसमें एक नागरिक घायल हो गया था। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया हुआ है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों का कहना है कि कश्मीर में ऐसी स्थिति बन गई है कि कोई भी जैश-ए-मोहम्मद का नेतृत्व करने का इच्छुक नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनंतनागएनकाउंटरजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया