लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में शराब पीने से दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:16 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), 21 अप्रैल जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के छपरावत गांव में कथित रूप से ज्यादा शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारती सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार अमजद, जीतू और दो अन्य लोगों ने काफी शराब पी थी।

कुमार ने बताया कि घटना में अमजद और जीतू की मौत हो गई है वहीं अन्य दो लोगों को बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि इतनी मौत बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की जांच में पहली नजर में शराब की गुणवत्ता में कोई दिक्कत नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग गांव के आसपास स्थित शराब की सभी दुकानों की गहनता से जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस