लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले

By भाषा | Updated: September 13, 2021 13:50 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 13 सितंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,582 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया जबकि एक मामला हवाई अड्डे पर आए आगंतुक का है।

अधिकारी ने बताया कि विमानों से यहां आनेवाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच के बाद ही द्वीपसमूह में प्रवेश की इजाजत दी जाती है। पिछले 24 घंटे में एक और मरीज के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,444 हो गई। यहां अब नौ मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। अब तक यहां 3,87,285 लाभार्थियों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस