लाइव न्यूज़ :

छह साल के बच्चे द्वारा खुले में पेशाब करने पर दो पड़ोसियों में लड़ाई, डेढ़ साल के बच्चे की मौत, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2019 19:49 IST

पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सागर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि सागर से करीब 100 किलोमीटर दूर बगसपुर ग्राम में मंगलवार शाम को मोहर सिंह आदिवासी के घर के सामने सड़क पर उसके पड़ोसी राम सिंह का छह वर्षीय बेटा खुले में पेशाब कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना से नाराज होकर मोहर अपने पड़ोसी राम सिंह से झगड़ पड़ा। इसी दौरान राम सिंह का 20 वर्षीय बेटा उमेश भी वहां आ गया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी।

सागर जिले में भानगढ़ थाना क्षेत्र के बगसपुर गांव में छह साल के बच्चे द्वारा खुले में पेशाब करने पर दो पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई में डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सागर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि सागर से करीब 100 किलोमीटर दूर बगसपुर ग्राम में मंगलवार शाम को मोहर सिंह आदिवासी के घर के सामने सड़क पर उसके पड़ोसी राम सिंह का छह वर्षीय बेटा खुले में पेशाब कर रहा था।

इस घटना से नाराज होकर मोहर अपने पड़ोसी राम सिंह से झगड़ पड़ा। इसी दौरान राम सिंह का 20 वर्षीय बेटा उमेश भी वहां आ गया और दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। उन्होंने कहा कि इसी दौरान राम सिंह और उसके बेटे उमेश ने मोहर सिंह आदिवासी पर लाठियों से बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस घटनाक्रम में मोहर सिंह की गोद में सवार उसका बेटा भगवान सिंह (डेढ़ साल) भी लाठियों का शिकार हो गया, जिसकी अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि इस हमले में मोहर सिंह बुरी तरह से घायल भी हुआ है, जिसे बीना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों राम सिंह और उसके बेटे उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या), 323 (मारपीट) व 34 (किसी अपराध को अंजाम देने के लिए साझा साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, भानगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुबोध मिश्रा ने बताया कि घर के पास सड़क पर पेशाब करने को लेकर इन दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मालूम हो कि 25 सितम्बर को भी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भावखेड़ी गांव में पंचायत भवन के सामने सड़क पर शौच करने पर दो व्यक्तियों ने कथित तौर दो गरीब दलित बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप