लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में दो और कोरोना पॉजिटिव की मौत, अबतक 15 लोग गवां चुके हैं जान, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1228

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 18, 2020 16:58 IST

जम्मू कश्मीर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 15 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस लाइन अनंतनाग से स्किम्स में करीब 19 जवानों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, वे सभी के सभी पॉजिटिव पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में दो और कोरोना पाजिटिव मरीजों की आज मौत हो गयी है।जम्मू कश्मीर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 15 हो गया है।

जम्मू: कश्मीर में दो और कोरोना पाजिटिव मरीजों की आज मौत हो गयी है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 15 हो गया है। इसमें 13 लोगो की मौत कश्मीर में तथा 2 की जान जम्मू मंडल में गयी है। इस बीच श्रीनगर में पांच डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से तीन एसएमएचएस हास्पिटल से, गवर्नमेंट डेंटल कालेज से एक, एसकेआईएमएस बेमिना से एक डाक्टर संक्रमित पाया गया है। अब प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 1228 पहुंच गया है।

मिलने वाले समाचारों के अनुसार आज कोकेरनाग के रहने वाले 77 साल के बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हुई है जबकि 65 वर्षीय के अन्य बुजुर्ग की भी कोरोना के कारण मौत हो गई जो कुलगाम का रहने वाला था। कल एक 29 साल की महिला की भी मौत हो गयी थी। यही कारण था कि जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ाने वाली हैं। आज दोपहर तक ही प्रदेश में 45 पाजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें 5 डाक्टर और 19 पुलिस सशस्त बल के जवान शामिल हैं। इसी के साथ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1228 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस लाइन अनंतनाग से स्किम्स में करीब 19 जवानों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, वे सभी के सभी पॉजिटिव पाए गए। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए जवान अनंतनाग डीपीएल के नहीं हैं। दरअसल डीपीएल अनंतनाग को संग्रह सेंटर बनाया गया है। पुलिस सशस्त्र बल ने उनके 19 जवानों के सैंपल यहां जमा कराए थे, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं पॉजिटिव पाए गए पांच डॉक्टरों में स्किम्स में तैनात 30 वर्षीय डॉक्टर जो बेमिना श्रीनगर का रहने वाला है, ऑर्थाेडॉन्टल डेंटल कॉलेज श्रीनगर में तैनात अशम सुंबल बांदीपोरा का रहने वाला 27 वर्षीय डॉक्टर, 46 वर्षीय- शामिल हैं। इसके अलावा एसएमएचएस ईएनटी के दो कंसल्टेंट डॉक्टर सहित उसी अस्पताल का रजिस्टार भी शामिल है।

उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भी 13 पॉजिटिव मामले आने की पुष्टि हुई है। कमान अस्पताल के लेफ्टिनेंट कर्नल इनाम दानिश खान ने कहा कि इन सैंपलों की रिपोर्ट गत रविवार देर रात को जीएमसी से आ गई थी। इनमें 10 मामले कुलगाम से, एक उधमपुर, दो राजौरी के हैं। इन्हें क्वारंटाइन सेंटरों से सीडी अस्पताल जम्मू भेज दिया गया है। इन मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1228 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर