असम के होजई में दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया

By भाषा | Published: August 27, 2021 02:13 PM2021-08-27T14:13:42+5:302021-08-27T14:13:42+5:30

Two minor girls freed in Assam's Hojai | असम के होजई में दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया

असम के होजई में दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया

असम के होजई जिले में पुलिस ने दो लड़कियों को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय लड़की की शादी होने की सूचना मिलने पर जिला चाइल्डलाइन ने पुलिस के साथ मिलकर बृहस्पतिवार शाम विशेष अभियान चलाया और लड़की को मुक्त करा लिया।हालांकि उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लड़की से शादी कर रहा था वह व्यक्ति भाग निकला और उसे पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में नगालैंड के दीमापुर का एक व्यक्ति एक लड़की को यहां लाया। चाइल्डलाइन और पुलिस के एक अभियान में उस लड़की को भी मुक्त करा लिया गया। जो व्यक्ति इस लड़की को लाया था, बताया जाता है कि वह पहले ही दो अन्य लड़कियों से विवाह कर चुका है। यह व्यक्ति भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि बचाई गई दोनों लड़कियों को चिकित्सीय जांच के बाद होजई बाल कल्याण केंद्र भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two minor girls freed in Assam's Hojai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :District Childline