महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Published: June 13, 2021 01:10 AM2021-06-13T01:10:25+5:302021-06-13T01:10:25+5:30

Two killed, child seriously injured in road accident in Maharashtra's Nagpur city | महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

नागपुर, 12 जून महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कटोल रोड पर एक तेज रफ्तार से आते ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक नौ साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सतनाम सिंह अंधरेले (50) और उसकी भाभी मुन्नी कौर अंधरेले (45) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों ही वर्धा जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सतनाम सिंह का भतीजा सुलीदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार अपराह्न उस समय हुआ जब तीनों मोटरसाइकिल पर परसोडी गांव जा रहे थे। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two killed, child seriously injured in road accident in Maharashtra's Nagpur city

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे