जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने की फिर नापाक हरकत, LOC पर भारी गोलाबारी में 2 भारतीय जवान शहीद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 10, 2018 09:23 AM2018-04-10T09:23:22+5:302018-04-10T09:23:22+5:30

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम नियंत्रण रेखा से लगे सुन्दरबनी सेक्टर में सवा पांच बजे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।  

Two jawans have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan Army in jammu kashmir on loc | जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने की फिर नापाक हरकत, LOC पर भारी गोलाबारी में 2 भारतीय जवान शहीद

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने की फिर नापाक हरकत, LOC पर भारी गोलाबारी में 2 भारतीय जवान शहीद

जम्मू , 10 अप्रैल: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर बॉर्डर पर भारी गोलाबारी की है, जिससे दो सेना के जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान ने यह गोलाबारी राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर की। साथ ही मोर्टार से भी हमला किया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम नियंत्रण रेखा से लगे सुन्दरबनी सेक्टर में सवा पांच बजे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार दागे।  


उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह (24) जम्मू कश्मीर में अखनूर जिले के दानापुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके पिता अजीत सिंह हैं। शर्मा (30) जम्मू में हीरानगर जिले के सांहैल गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी रजनी देवी हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राइफलमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा बहादुर और ईमानदार सिपाही थे। राष्ट्र सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। 
 
इससे पहले 18 मार्च को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से भारी गोलाबारी की गई थी, जिसमें में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था और विशेष रूप से रहवासी इलाकों को निशाना बनाया था।
(खबर इनपुट-भाषा)

Web Title: Two jawans have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan Army in jammu kashmir on loc

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे