झारखंड के दुमका में दो बच्चे और एक महिला तालाब में डूबे
By भाषा | Published: August 30, 2021 04:38 PM2021-08-30T16:38:50+5:302021-08-30T16:38:50+5:30
झारखंड के दुमका जिले में दो बच्चों और एक महिला की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। उपमंडलीय अधिकारी माहेश्वर महतो ने बताया कि घटना रविवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र के अलुबेड़ा गांव की है जब सात वर्षीय बिमल मुरमू और छह साल के राजकुमार हेमब्रम तालाब में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर बिमल की मां सूरजमणि ने उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी लेकिन वह भी उसमें डूब गईं। अधिकारी ने बताया कि सूरजमणि का शव ग्रामीणों की मदद से कल देर शाम को तालाब से निकाल लिया गया था लेकिन बच्चों के शव सोमवार सुबह तालाब से निकाले जा सके।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।