लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्मीर: राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवानों की मौत, ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 5, 2023 15:35 IST

सेना की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि एनकाउंटर के दौरान दो जवानों की मौत हुई है जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हो गए हैं। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। अभी ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजोरी के कंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवानों की मौत एक अधिकारी समेत चार घायल भी हुए हैं

जम्‍मू: जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कंडी इलाके में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवानों की जान चली गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी भी मार गिराए गए हैं। भीषण गोलीबारी में चार जवान जख्मी हुए है जिसमें सेना के एक अधिकारी भी शामिल हैं। जम्‍मू कश्‍मीर में पिछले 48 घंटों में 6आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

राजोरी के कंडी इलाके में सेना ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया था तभी आतंकियों से आमना-सामना हो गया।  सेना की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि एनकाउंटर के दौरान दो जवानों की मौत हो गई। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हो गए हैं। सेना ने बताया है कि घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है।

सेना ने बताया, "संयुक्त अभियान के दौरान, राजौरी के कंडी जंगल में, आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी सहित चार और सैनिकों के घायल होने के साथ ही सेना के दल के दो जवान हताहत हुए हैं। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए भेजा गया है। घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह मौजूद है। आतंकी गुटों के भी हताहत होने की संभावना है। ऑपरेशन जारी है। आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा है।"

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में  घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से मौजूद होने की सूचना थी। इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान ही ये घटना हुई। 

इससे पहले गुरूवार, 4 मई की सुबह सुरक्षाबलों ने बारामुला में वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में दो आतंकियों को ढेर कर उनसे गोला बारूद और हथियार बरामद किए थे। जबकि 48 घंटे पहले मच्छेल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करने वाले दो आतंकियों को ढेर किया गया था। दोनों घुसपैठिए पाकिस्तानी नागरिक थे और बारामुल्ला में मारे जाने वाले स्थानीय नागरिक थे। 4 मई की रात को आतंकियों ने अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमला बोला था। हालांकि जवाबी कार्रवाई के कारण आतंकी भागने में कामयाब रहे पर उनकी गोलीबारी में एक जवान जख्मी हो गया था।

अधिकारियों ने इसे माना है कि आतंकी जी-20 की बैठक से पहले जम्मू कश्मीर में हिंसा के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए की जाने वाली कोशिश को वे अंतिम रूप से दे रहे हैं। अधिकारी कहते हैं कि उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार बैठे हैं।

इससे पहले पुंछ में भी आतंकी हमले में 5 जवानों को जान गंवानी पड़ी थी।  पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। हालांकि पुंछ के मुख्य गुनाहगार अब भी पकड़ से बाहर हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीभारतीय सेनाJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर