लाइव न्यूज़ :

Operation Sindoor: जम्मू में 8 घंटों के भीतर दो हवाई हमले

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 9, 2025 12:14 IST

जम्मू: आठ घटों के भीतर दूसरी बार पाकिस्तानी ‘गीदड़ों के झुंड’ को भारतीय चीतों ने मार गिराया है। कल रात सवा आठ बजे ड्रोन और मिसाइलों के नाकाम हमलों के उपरांत पाकिस्तान की ओर से तड़के तीन बजे के करीब फिर से हुए हमले को पछाड़ा जा चुका है। रक्षा सूत्रों के बकौल, जम्मू सेक्टर में तैनात एयर डिफैंस के चीतों ने इन हमलों को नाकाम बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देOperation Sindoor: जम्मू में 8 घंटों के भीतर दो हवाई हमले

जम्मू: आठ घटों के भीतर दूसरी बार पाकिस्तानी ‘गीदड़ों के झुंड’ को भारतीय चीतों ने मार गिराया है। कल रात सवा आठ बजे ड्रोन और मिसाइलों के नाकाम हमलों के उपरांत पाकिस्तान की ओर से तड़के तीन बजे के करीब फिर से हुए हमले को पछाड़ा जा चुका है। रक्षा सूत्रों के बकौल, जम्मू सेक्टर में तैनात एयर डिफैंस के चीतों ने इन हमलों को नाकाम बनाया है। रक्षा सूत्र इन हमलों में भारतीय पक्ष को कोई क्षति नहीं होने का दावा जरूर करते थे। हालांकि वे कहते थे कि इन हमलों के उपरांत खतरा अभी टला नहीं है और पाकिस्तान की ओर से फिर से हमले करने की आशंका बनी हुई है।

1971 के भारत पाक युद्ध के उपरांत यह पहला मौका था कि पाकिस्तान की ओर से पूरे प्रदेश में शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। वर्ष 1999 के करगिल युद्ध, 2001 में संसद पर हुए हमले के उपरांत युद्ध के करीब हालात, उड़ी और फिर पुलवामा हमले के उपरांत भारतीय स्ट्राइक के दौरान भी जम्मू कश्मीर की जनता ने ऐसे हमलों को नहीं देखा था। इतना जरूर था कि एलओसी पर पाक सेना के तोपखानों के मुंह कभी बंद ही नहीं हुए थे।

अधिकारियेां ने जनता को निर्देश दिया है कि ब्लैकआउट के सायरन के बाद न ही कोई रोशनी की जाए और न ही इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाए। वे कहते थे कि दुश्मन को कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए क्योंकि वह जख्मी सांप की तरह है जो किसी भी समय फिर से डसने की कोशिश करेगा।

जानकारी के लिए जम्मू का एयरफोर्स हवाई अड्डा पूरी तरह से पाक सेना के 105 एमएम के तोपखानों की मार के भीतर है। और सभी युद्धों के दौरान पाक का सारा जोर इस हवाई अड्डे को क्षति पहुंचाने का रहा है। यही नहीं तीन युद्धों के दौरान उसने तवी दरिया पर बने पुलों को कई बार उड़ा देने की नापाक कोशिश की पर कभी कामयाब नहीं हो पाया। ऐसे मंें अधिकारी कहते थे कि खतरा अभी टला नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPakistan Armyपाकिस्तानभारतीय सेनाइनडो पाकएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम