लाइव न्यूज़ :

‘कोविड टूलकिट’ मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी से दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने पूछताछ की थी: अधिकारी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 13:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) मनीष माहेश्वरी से दिल्ली पुलिस ने ‘कोविड टूलकिट’ मामले में अपनी जांच के सिलसिले में पिछले महीने पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी तो नहीं दी लेकिन यह बताया कि माहेश्वरी से उपयोगकर्ताओं (यूजर) के ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ (छेड़छाड़ किया हुआ) करार देने संबंधी कंपनी की नीति के बारे में भी सवाल किए गए।

दरसअल ट्विटर ने भाजपा नेता संबित पात्रा के एक ट्वीट पर ‘‘मैनिपुलेटेड मीडिया’’ का टैग लगा दिया था जिसमें सांबा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए एक ‘‘टूलकिट’’ बनाया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मामले की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के दल को 31 मई को बेंगलुरु भेजा गया था जहां माहेश्वरी से पूछताछ हुई।

ट्विटर द्वारा पात्रा के एक ट्वीट पर ‘‘मैनिपुलेटेड मीडिया’’ का टैग लगाने के बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कर्मी 24 मई को ट्विटर इंडिया के दो दफ्तरों में पहुंच गए थे और इस बारे में सूचना साझा करने को कहा कि किस आधार पर पात्रा के ट्वीट को इस श्रेणी में रखा गया।

विपक्षी कांग्रेस और वाम दल ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार बोलने एवं अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश कर रही है और डराने-धमकाने का काम कर रही है।

अपने कार्यालय में दिल्ली पुलिस के पहुंचने का विरोध करते हुए ट्विटर ने ‘‘पुलिस द्वारा डराने-धमकाने की रणनीति के इस्तेमाल’’ पर चिंता जताते हुए कहा था कि वह भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संभावित खतरे के बारे में चिंतित है।

इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने सख्त बयान देते हुए कहा था कि ‘टूलकिट’ मामले में चल रही जांच पर ट्विटर का बयान झूठा है और यह कानूनी जांच में बाधा डालने और सहानुभूति बटोरने का प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?