लाइव न्यूज़ :

ट्रक आपरेटरों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी, अब होगा आंदोलन तेज

By भाषा | Updated: July 24, 2018 04:30 IST

ट्रक आपरेटरों की मांग है कि डीजल को जीएसटी के तहत लाकर केंद्र और राज्य सरकार के करों में कटौती की जाए। एआईएमटीसी की कोर समिति के चेयरमैन बाल मलकीत सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का सोमवार चौथा दिन है। सरकार के असंवेदनशील रुख की वजह से हमने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाईः ट्रक आपरेटरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल का आह्वान आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने किया है। अभी तक हड़ताल को लेकर मिलाजुला रुख देखने को मिला है। एआईएमटीसी का दावा है कि उसे 93 लाख ट्रक मालिकों का समर्थन है। यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 जुलाई से शुरू हुई है। 

ट्रक आपरेटरों की मांग है कि डीजल को जीएसटी के तहत लाकर केंद्र और राज्य सरकार के करों में कटौती की जाए। एआईएमटीसी की कोर समिति के चेयरमैन बाल मलकीत सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का सोमवार चौथा दिन है। सरकार के असंवेदनशील रुख की वजह से हमने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है।’’ 

सिंह ने कहा कि आज की तारीख तक सरकार की ओर से सुलह सफाई वार्ता के जरिये मुद्दों को सुलझाने की कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमारा आंदोलन और तेज होगा। आवश्यक वस्तुओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि एआईएमटीसी ने सरकार से उनकी मांगों के समाधान के लिये हस्तक्षेप की मांग की है। दि इंडियन फाउंडेशन आफ ट्रासंपोट रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग ने हालांकि कहा है कि ट्रक हड़ताल कुछ ही इलाकों तक सीमित है।

टॅग्स :हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेशव्यापी आम हड़तालः 25 करोड़ कर्मचारी 9 जुलाई को करेंगे स्ट्राइक?, बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग पर दिखेगा असर, जानें क्या हैं मांग

भारतसोनम वांगचुक के जलवायु उपवास को समर्थन देगा केडीए, कल कारगिल में करेगा आधे दिन का हड़ताल

भारतKisan Andolan Live: किसान आंदोलन के बीच एक और आफत!, 16 फरवरी को श्रमिक संगठन करेंगे हड़ताल

भारत16 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल और 'ग्रामीण बंद' का आह्वान, श्रमिक और किसान संगठनों ने किया ऐलान, जानें क्या-क्या मांग

भारतHit And Run Law: अब 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे Truck Drivers

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील