लाइव न्यूज़ :

ट्रक चालक समय बिताने के लिए दोस्तों के साथ ताश खेलने गया, 24 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 26, 2020 07:09 IST

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में लॉकडाउन की वजह से समय काटने के इरादे से दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ए मोहम्मद इम्तियाज ने शनिवार को दी।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में लॉकडाउन की वजह से समय काटने के इरादे से दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। विजयवाड़ा के ही एक अन्य इलाके में एक और ट्रक चालक द्वारा समय बिताने के लिए एक साथ जमा होने की वजह से 15 और लोग कोविड-19 के मरीज हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में लॉकडाउन की वजह से समय काटने के इरादे से दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ए मोहम्मद इम्तियाज ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि विजयवाड़ा के ही एक अन्य इलाके में एक और ट्रक चालक द्वारा समय बिताने के लिए एक साथ जमा होने की वजह से 15 और लोग कोविड-19 के मरीज हो गए हैं।

इम्तियाज ने बताया कि गत दिनों में दोनों घटनाओं से करीब 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के कृष्ण लंका इलाके में समय काटने के लिए ट्रक चालक दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिलकर ताश खेल रहा था जबकि महिलाएं समूह बना कर तंबोला खेल रही थी। इस दौरान सामाजिक दूरी का अभाव होने की वजह से 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

इम्तियाज ने बताया कि इसी तरह की घटना कर्मिका नगर में हुई। ट्रक चालक ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जिसकी वजह से 15 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। वीडियो संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करना संक्रमण बढ़ने का कारण है। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि विजयवाड़ा में अब तक कोविड-19 के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह