लाइव न्यूज़ :

TRP स्कैम: BARC ने उठाया बड़ा कदम, अगले तीन महीने के लिए न्यूज चैनलों की रेटिंग को सस्पेंड किया

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2020 13:03 IST

TRP स्कैम के सामने आने के बाद अब BARC ने अगले तीन महीने के लिए न्यूज चैनलों की रेटिंग को सस्पेंड करने का फैसला किया है। हाल में मुंबई पुलिस ने इस संबंध में खुलासा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देटीआरपी स्कैप के बाद BARC का बड़ा निर्णय, न्यूज चैनलों की रेटिंग को तीन महीने के लिए किया सस्पेंडमुंबई पुलिस ने हाल में किया था खुलासा, रिपब्लिक जैसे बड़े नेटवर्क का भी नाम इस विवाद में आया

टीवी इंडस्ट्री में हाल में सामने आए ‘टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) स्कैम की घटना के बाद BARC ने बड़ा निर्णय लिया है। BARC ने अगले तीन महीने के लिए न्यूज चैलनों की रेटिंग को सस्पेंड करने का फैसला किया है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने टीआरपी स्कैम का खुलासा किया था। इस स्कैम में रिपब्लिक टीवी नेटवर्क सहित दो अन्य छोटे चैनलों का नाम सामने आया था।

मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते टीआरपी से छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। दरअसल, टीआरपी के आधार पर यह फैसला किया जाता है कि कौन सा टीवी कार्यक्रम सबसे ज्यादा देखा गया। यह दर्शकों की पसंद और किसी चैनल की लोकप्रियता भी इंगित करती है।

मुंबई पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया गया कि रिपब्लिक नेटवर्क भी इस खेल में शामिल है। साथ ही पुलिस ने कहा कि दो मराठी चैनलों के मालिकों को दर्शकों की संख्या की रेटिंग से छेड़छाड़ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच नेशनल ब्रॉडकास्‍टर्स एसोसिएशन ने इस कदम का स्‍वागत किया है। हालांकि NBA अध्‍यक्ष रजत शर्मा ने साथ ही ये भी कहा कि BARC को ऐसे फैसले करते वक्‍त उससे सलाह लेनी चाहिए।

वहीं, BARC ने प्रस्‍ताव दिया है कि उसकी तकनीकी समिति टीआरपी का डेटा मापने के वर्तमान सिस्‍टम का रिव्‍यू करेगी। इसमें 8 से 12 हफ्ते का समय लग सकता है। यह हिंदी सहित अंग्रेजी और बिजनस समाचार चैनलों पर लागू की जाएगी। 

रिपब्लिक ने किया है आरोपों को खारिज

मुंबई पुलिस के आरोपों के बाद से ही रिपब्लिक नेटवर्क ने इससे खारिज किया है और ये भी कहा कि जानबूझकर उसे निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर लगातार मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए।

इस बीच मुंबई पुलिस रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खनचंदानी से पूछताछ की थी। साथ ही रिपब्लिक टीवी के कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी और वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अभिषेक कपूर फर्जी टीआरपी मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। वहीं, अपराध शाखा इस पूरे मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं