लाइव न्यूज़ :

Tripura Election Result: त्रिपुरा में मिली जीत पर पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद, बोले- बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गर्व

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2023 19:53 IST

राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में बीजेपी को 32 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गया, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीं इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को एक सीट मिली है। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में बीजेपी को 32 सीटों पर जीतवहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गयाजबकि टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है

नई दिल्ली: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम नतीजों के मुताबिक, राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में बीजेपी को 32 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गया, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीं इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को एक सीट मिली है। 

60 सदस्यीय वाले इस पूर्वोत्तर राज्य में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य त्रिपुरा के लोगों का अभार जताया है। गुरुवार नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर रहा, धन्यवाद त्रिपुरा! यह प्रगति और स्थिरता के लिए वोट है। भाजपा त्रिपुरा राज्य के विकास पथ को बढ़ावा देना जारी रखेगी। जमीनी स्तर पर शानदार प्रयासों के लिए मुझे सभी त्रिपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 38.97 फीसदी वोट प्राप्त हुआ है। सीपीआई(एम) को 24.62 फीसदी वोट हासिल हुआ है। जबकि कांग्रेस को महज 8.56 प्रतिशद वोट प्राप्त हुआ है। नोटा को भी 1.36 प्रतिशत मत हासिल हुआ है। 

चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 31 सीटें जीतकर इस पूर्वोत्तर राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। चुनाव के नतीजे आने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ‘‘भाजपा की जीत अपेक्षित थी... हम इसकी व्यग्रता से प्रतीक्षा कर रहे थे। निर्णायक जनादेश के साथ हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।’’ साहा ने टाउन बोरदोवाली सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को 1,257 मतों के अंतर से हराया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023माणिक साहाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए