Lockdown: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा- अभी लॉकडाउन खत्म करने पर विचार नहीं हो रहा

By भाषा | Published: April 30, 2020 04:12 PM2020-04-30T16:12:16+5:302020-04-30T16:12:16+5:30

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और विपक्ष के नेता माणिक सरकार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक करने के बाद सीएम बिप्लव कुमार देव ने यह बात कही है।

Tripura Chief Minister Biplav Kumar Dev said- not considering ending the lockdown right now | Lockdown: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा- अभी लॉकडाउन खत्म करने पर विचार नहीं हो रहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव

Highlightsबिप्लव कुमार देव ने कहा, ‘‘तीन मई के बाद अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा बहाल करना मुमकिन नहीं है।सीएम बिप्लव कुमार देव ने कहा कि ‘किसी भी राजनीतिक दल’ ने लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने पर जोर नहीं दिया।

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन (बंद) को निकट भविष्य में खत्म करने पर विचार नहीं कर रही है लेकिन चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों में ढील दिए जाने के विकल्पों पर गौर करेगी। उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद तुरंत अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा शुरू करना मुमकिन नहीं है।

राज्य सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक के बाद देव ने बुधवार शाम कहा, ‘‘हमें लॉकडाउन खत्म करने का कोई तरीका नहीं मिला क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए यही एकमात्र उपाय है। ऐसा लगता है कि हमें लॉकडाउन जारी रखना होगा और हम चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों को वापस लेंगे।’’

सत्तारूढ़ भाजपा, इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), माकपा, कांग्रेस और आईएनपीटी ने बैठक में भागीदारी की थी । देव ने कहा, ‘‘तीन मई के बाद अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा बहाल करना मुमकिन नहीं है। लोगों को लॉकडाउन स्वीकार करना होगा।

राज्य में सभी राजनीतिक दलों को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में अवगत करा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि ‘किसी भी राजनीतिक दल’ ने लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने पर जोर नहीं दिया। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और विपक्ष के नेता माणिक सरकार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास समेत अन्य नेता बैठक में मौजूद थे।  

Web Title: Tripura Chief Minister Biplav Kumar Dev said- not considering ending the lockdown right now

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे