Biplab Kumar Deb: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 14, 2022 04:35 PM2022-05-14T16:35:49+5:302022-05-14T17:01:22+5:30
राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के विधायकों की बैठक में होगा।
अगरतला:त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के विधायकों की बैठक में होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को भाजपा विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
रात आठ बजे विधायक दल की बैठक होगी। बिप्लब कुमार देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा कि नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
Tripura | A meeting of the legislative party will be held at 8 pm. The new leader will be elected, said Union Minister & BJP central observer, Bhupender Yadav, after Biplab Kumar Deb resigned as the Chief Minister pic.twitter.com/WlxlCeIEQF
— ANI (@ANI) May 14, 2022
बिप्लब कुमार देब ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि उन्हें पार्टी के आलाकमान के द्वारा इस्तीफा देने को कहा गया था। संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया।
शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने ट्विटर पर बताया कि हमने विकास कार्यों और संगठन के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया था। इसके अलावा उन्होंने 12 मई को पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।
Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb resigns.
— ANI (@ANI) May 14, 2022
(File pic) pic.twitter.com/1WqdEiQqYC
बिप्लब कुमार को 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया था। उन्होंने सीपीएम के अमल चक्रवर्ती को हराकर बनामलीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। आपको बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।