त्रिपुरा में भाजपा को झटका, दो विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 7, 2022 01:28 PM2022-02-07T13:28:12+5:302022-02-07T13:31:31+5:30

भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

Tripura BJP two MLAs Sudip Roy Burman and Ashish Saha resign will join Congress | त्रिपुरा में भाजपा को झटका, दो विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Highlightsविधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे।60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।

अगरतलाः त्रिपुरा के पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन और उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा भी छोड़ दी। बर्मन और साहा ने अपना इस्तीफा त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती को सौंपा।

रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे। रॉय बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साहा ने बताया ‘‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे।

हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।’’ दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।

Web Title: Tripura BJP two MLAs Sudip Roy Burman and Ashish Saha resign will join Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे