तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, 'युग लैब्स' में बदला गया पार्टी का डिस्प्ले पिक्चर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 28, 2023 08:08 AM2023-02-28T08:08:43+5:302023-02-28T11:19:26+5:30

पार्टी के खाते का डिस्प्ले पिक्चर बदल दिया गया था और डिस्प्ले हैंडल "युग लैब्स" में बदल दिया गया है। युग लैब्स यूएस में स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो एनएफटी और डिजिटल कलेक्टिबल्स विकसित करती है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।

Trinamool Congress Twitter handle hacked changed display picture of TMC's account | तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, 'युग लैब्स' में बदला गया पार्टी का डिस्प्ले पिक्चर

तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, 'युग लैब्स' में बदला गया पार्टी का डिस्प्ले पिक्चर

Highlightsतृणमूल कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बुधवार को हैक कर लिया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बुधवार को हैक कर लिया गया। पार्टी के खाते का डिस्प्ले पिक्चर और डिस्प्ले हैंडल "युग लैब्स" में बदल दिया गया है। हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर ‘यूगा लैब्स’ की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘नॉन फंजिबल टोकन’ (एनएफटी) हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी ट्विटर के अधिकारियों के संपर्क में है और इस मुद्दे को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही है। बकौल डेरेक,  हम ट्विटर के अधिकारियों के संपर्क में हैं जो समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पिछले साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसके बाद खाते ने क्रिप्टो-मुद्राओं को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। पार्टी के ट्विटर बायो विवरण को "NFT करोड़पति" में बदल दिया गया था और डिस्प्ले फोटो को बोरेड एप यॉट क्लब (BAYC) संग्रह से एक तस्वीर में बदल दिया गया था। इससे पहले, एक अक्टूबर को तेलुगु देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

Web Title: Trinamool Congress Twitter handle hacked changed display picture of TMC's account

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे