ओडिशा में बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Published: March 5, 2021 03:42 PM2021-03-05T15:42:19+5:302021-03-05T15:42:19+5:30

Tribute paid to Biju Patnaik on his birth anniversary in Odisha | ओडिशा में बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई

ओडिशा में बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई

भुवनेश्वर, पांच मार्च ओडिशा में शुक्रवार को दिग्गज नेता बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर बीजू पटनायक के पुत्र एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से ‘‘सेवा और स्वाभिमान’’ की विचारधाराओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेता (बीजू पटनायक) ने इन विचाराधाराओं का अनुसरण अपने पूरे जीवन किया था।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी की 105वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राज्य सरकार ने इस दिन को ‘‘पंचायती राज दिवस’’ के रूप में भी मनाया।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बीजू पटनायक के प्रयासों के तहत, उन्होंने देश में पहली बार 1990 से 1995 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित कीं।

दिग्गज नेता के छोटे बेटे नवीन पटनायक ने बाद में पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में महिलाओं के कोटा को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया।

नवीन पटनायक अब राज्य विधानसभाओं और लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की वकालत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (बीजू पटनायक) अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य ने बीजू पटनायक की विचारधारा पर चलकर अपनी नीतियों को आधार बनाते हुए प्रगति की है।

ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग ने कलिंगा स्टेडियम में बीजू पटनायक की जयंती के अवसर पर एक मिनी मैराथन का आयोजन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और कई केन्द्रीय मंत्रियों ने बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘दूरदर्शी नेता, महान राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक ओडिशा के वास्तुकार, बीजू बाबू को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tribute paid to Biju Patnaik on his birth anniversary in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे