लाइव न्यूज़ :

अच्छी खबर! कोवैक्सीन का 2 साल से बड़े बच्चे पर एम्स में परीक्षण शुरू, तीन माह में ट्रायल होगा पूरा

By हरीश गुप्ता | Updated: June 7, 2021 09:13 IST

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर असर को लेकर जानकार अभी एकमत नहीं हैं। इस बीच दिल्ली के एम्स में बच्चों के लिए कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। इसका ट्रायल 2 से 18 साल के बच्चों पर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एम्स में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल, 2 से 18 साल के उम्र के बच्चों पर परीक्षणभारत बायोटेक ने 568 बच्चों पर अपने 'बच्चों वाली वैक्सीन' का ट्रायल शुरू किया है इस वैक्सीन के लिए पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक की अनुमति मिलने के बाद परीक्षण

नई दिल्ली: एक ओर जहां फाइजर ने बच्चों के लिए अपनी वैक्सीन लॉन्च कर दी है, वहीं भारत में भी 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों पर दिल्ली के प्रतिष्ठित एम्स में ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

डॉ संजय राय 2 साल से ज्यादा के बच्चों पर किए जा रहे इस बेहद संवेदनशील परीक्षण के प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षण तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस वैक्सीन के लिए पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक की अनुमति मिलने के बाद एम्स में क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया।

भारत बायोटेक जिसकी कोवैक्सीन 18 से अधिक उम्रवालों को दी जा रही है, ने 568 बच्चों पर अपने 'बच्चों वाली वैक्सीन' का ट्रायल शुरू किया है। जाइडस कैडिला, बायोलॉजिकलई भी 12 से 18 वर्ष के बच्चों पर ट्रायल कर रहे हैं लेकिन को वैक्सीन 2 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए है।

तीसरी लहर: 'बच्चों पर असर की आशंका निराधार'

डॉ राय ने कहा यह अत्यंत जटिल काम है क्योंकि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। डॉ राय ने 2020 में व्यस्कों में पहली भारतीय वैक्सीन का ट्रायल किया था।

डॉ राय ने बताया कि मीडिया में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की अटकलें पूरी तरह निराधार हैं। यह निष्कर्ष तथाकथित विशेषज्ञों के बिना अध्ययन और आंकड़ों के आधार पर दे दिया है जो सिर्फ अभिभावकों में डर फैला रहा है। 

उनका कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर सिर्फ पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञों और महामारी विशेषज्ञों की बात माननी चाहिए।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया