लाइव न्यूज़ :

लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी आतंकी संगठन टीआरएफ ने दी अमरनाथ यात्रा पर हमले की धमकी, बावजूद इसके श्रद्धालुओं में है भारी उत्साह

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 19, 2022 17:16 IST

अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में टीआरएफ का धमकी भरा पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को यात्रा से दूर रहने और जानलेवा हमले की चेतावनी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 3 दशकों में हुए अलग-अलग आतंकी हमले में 90 से ज्यादा अमरनाथ श्रद्धालु मारे गये हैंलश्कर-ए-तैयबा के दाहिना हाथ समझे जाने वाले आतंकी गुट टीआरएफ ने फिर दी धमकी टीआरएफ ने धमकी में केंद्र सरकार को संघी और फासीवादी कहा है

जम्मू: लश्कर-ए-तैयबा के दाहिना हाथ समझे जाने वाले आतंकी गुट 'द रजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने अमरनाथ यात्रा पर हमले करने की धमकी दी है।

वैसे अदर देखा जाए तो अमरनाथ यात्रा के मामले में यह एक कड़वी सच्चाई है कि पिछले 30 सालों के दौरान कई बार अमरनाथ यात्रा को आतंकी धमकी और हमलों से दो-चार होना पड़ा है।

यही नहीं इसी अवधि के दौरान आतंकी 90 से ज्यादा अमरनाथ श्रद्धालुओं को भी मौत के घाट उतार चुके हैं पर उसके बावजूद श्रद्धालुओं के बीच अमरनाथ यात्रा के प्रति आकर्षण कम नहीं हुआ है।

अमरनाथ यात्रा के संदर्भ में टीआरएफ का धमकी भरा पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को यात्रा से दूर रहने और जानलेवा हमले की चेतावनी दी गई है। टीआरएफ ने अपने धमकी भरे पत्र में हमले की बात करते हुए केंद्र सरकार को संघी और फासीवादी कहा है।

टीआरएफ ने यात्रा पर हमले की धमकी देते हुए कहा कि 15 हजार से आठ लाख और 15 दिन से 75 दिन, यह अमरनाथ यात्रा का राजनीतिकरण है।

आतंकी संगठन ने कहा कि हाल ही में श्राइन बोर्ड और जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा को 75 दिन करने और तीन लाख श्रद्धालुओं की अनुमति का एलान कर इस तीर्थयात्रा को राजनीतिक यात्रा बनाया है।

इसलिए टीआरएफ अमरनाथ यात्रा में सामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को खबरदार करता है कि वह सरकार के किसी भी बहकावे में न आएं। रजिस्टेंस फाइटर्स हरेक कदम पर निगाह रखे हुए हैं और किसी भी तरह का उकसावा खून-खराबे का कारण बनेगा।

अमरनाथ श्रद्धालुओं के मरने का आंकड़ा वर्ष 1993 से लेकर वर्ष 2017 तक का है। इन मौतों के लिए आतंकी गुटों तथा अलगाववादी नेताओं द्वारा बनाई गई असमंजस की परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है क्योंकि हर बार अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर कुछ आतंकी गुट अमरनाथ यात्रा को क्षति न पहुंचाने की बात करते रहे हैं तो अलगाववादी नेता अमरनाथ श्रद्धालुओं को कश्मीर का मेहमान बता उनकी पीठ पर वार करते रहे हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप