लाइव न्यूज़ :

डबल डेकर वायडक्ट मेट्रो परियोजना में खामियों के आरोपों वाली याचिका को ज्ञापन की तरह लिया जाए: अदालत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि उत्तर पूर्व दिल्ली में मेट्रो की डबल डेकर वायडक्ट पिंक लाइन में खामियों के आरोप वाली याचिका को ज्ञापन के रूप में लिया जाए। याचिका में आरोप है कि परियोजना से हजारों पेड़ काटने पड़ेंगे और लोगों को असुविधा होगी।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रकृति एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन पर कानून, नियमों तथा सरकारी नीति के अनुसार यथासंभव जल्द फैसला लेने को कहा।

पीठ ने याचिका का निस्तारण करते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि परियोजना को संबंधित प्रतिवादियों ने मंजूरी दे दी है। परियोजना की प्रकृति और महत्व को देखते हुए हम प्रतिवादी संख्या 2 (दिल्ली सरकार) और ऐसे अन्य जिम्मेदार प्रतिवादियों को नियम, कानून तथा सरकार नीति के अनुसार यथासंभव जल्द से जल्द ज्ञापन पर फैसला करने का निर्देश देते हैं।’’

अधिवक्ता एस डी विंदलेश और जैन आरोग्य नेचुरोकेयर वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि सड़क संख्या 59 पर डबल डेकर वायडक्ट डीएमआरसी पिंक लाइन परियोजना में गंभीर और बुनियादी कमियां हैं और अगर इसे लागू किया जाता है तो परियोजना से अव्यवस्था होगी और 50 से 70 साल पुराने हजारों पेड़ काटे जाएंगे।

योजना के अनुसार यमुना विहार और भजनपुरा स्टेशनों के बीच 1.4 किलोमीटर की पट्टी पर डबल डेकर वायडक्ट में ऊपरी डेक में मेट्रो की पटरियां होंगी तथा वाहनों के यातायात के लिए नीचे एक फ्लाईओवर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो