सेना पुलिस में शामिल करने के लिए 100 महिलाओं के पहले समूह का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है: आर्मी चीफ

By भाषा | Published: January 12, 2020 07:21 AM2020-01-12T07:21:30+5:302020-01-12T07:21:30+5:30

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि सेना पुलिस में शामिल करने के लिए 100 महिलाओं के पहले समूह का प्रशिक्षण छह जनवरी से शुरू हो गया है।

Training of first group of 100 women to join army police has started: Army Chief | सेना पुलिस में शामिल करने के लिए 100 महिलाओं के पहले समूह का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है: आर्मी चीफ

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे। (फाइल फोटो)

Highlightsसेना ने ऐतिहासिक पहल करते हुए पिछले साल महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की थी। लगभग दो साल पहले तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि महिलाओं को सेना में जवानों के तौर पर भर्ती किया जाएगा।

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि सेना पुलिस में शामिल करने के लिए 100 महिलाओं के पहले समूह का प्रशिक्षण छह जनवरी से शुरू हो गया है।

सेना ने ऐतिहासिक पहल करते हुए पिछले साल महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इससे लगभग दो साल पहले तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि महिलाओं को सेना में जवानों के तौर पर भर्ती किया जाएगा।

सेना दिवस से पहले यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जनरल नरवणे से पूछा गया कि महिलाओं को 'कॉम्बैट रोल' (युद्धक भूमिका) कब दिया जाएगा, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली 100 महिलाओं के पहले समूह का प्रशिक्षण छह जनवरी से शुरू हो चुका है। 

 

Web Title: Training of first group of 100 women to join army police has started: Army Chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे