लगभग 2 घंटे बाद मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल, बिजली गुल होने से लोकल ट्रेनों पर लग गया था ब्रेक

By स्वाति सिंह | Published: October 12, 2020 12:56 PM2020-10-12T12:56:18+5:302020-10-12T12:56:18+5:30

मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बृह्नमुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट किया, ''टाटा से हो रही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने के चलते बिजली गई है।'' सूत्रों ने कहा कि जरूरी कामकाज के लिये चलाई जा रहीं उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं भी सुबह करीब 10 बजे से बाधित थी।

Train services restored on Mumbai Central Main Line after about 2 hours, local trains were hit due to power failure | लगभग 2 घंटे बाद मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल, बिजली गुल होने से लोकल ट्रेनों पर लग गया था ब्रेक

राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनी बेस्ट, अदानी इलैक्ट्रिसिटी और टाटा पावर समेत विभिन्न कंपनियां मुंबई में बिजली की आपूर्ति करती हैं।

Highlightsबिजली आपूर्ति के चलते ठप पड़ी रेलवे की सुविधाओं में लगभग दो घंटे बाद सेंट्रल मेन लाइन को शुरू किया जा सका है। यहां पर मेन लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

मुंबई: मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार बिजली आपूर्ति के चलते ठप पड़ी रेलवे की सुविधाओं में लगभग दो घंटे बाद सेंट्रल मेन लाइन को शुरू किया जा सका है। यहां पर मेन लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। टाटा पॉवर में ग्रिड फेल हो जाने के बाद यहां पर ट्रेनों की सुविधा ठप हो गई थी। हालांकि, वेस्टर्न लाइन शुरू होने की अभी जानकारी नहीं है।

बता दें कि मुंबई के बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बृह्नमुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट किया, ''टाटा से हो रही बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी होने के चलते बिजली गई है।'' सूत्रों ने कहा कि जरूरी कामकाज के लिये चलाई जा रहीं उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं भी सुबह करीब 10 बजे से बाधित थी। 

राज्य सरकार द्वारा संचालित कंपनी बेस्ट, अदानी इलैक्ट्रिसिटी और टाटा पावर समेत विभिन्न कंपनियां मुंबई में बिजली की आपूर्ति करती हैं। वहीं, मुंबई में सोमवार को बड़े हिस्से में बिजली गुल होने के बीच शेयर बाजारों बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है। बीएसई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दक्षिण मुंबई में बिजली गायब नहीं हुई है। एक्सचेंज में कामकाज सामान्य है। आज सुबह मझगांव शिपबिल्डर्स की सूचीबद्धता का कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ।’’ 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी कहा कि उसका कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी के एक बड़े हिस्से में सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बिजली बंद हो गई। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) ने ट्वीट कर बताया कि टाटा की बिजली आपूर्ति फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की बेस्ट के अलावा अडाणी इलेक्ट्रिसिटी और टाटा पावर शहर को बिजली की आपूर्ति करती हैं। 

Web Title: Train services restored on Mumbai Central Main Line after about 2 hours, local trains were hit due to power failure

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे