किसानों की ट्रैक्टर परेड की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

By भाषा | Published: January 26, 2021 02:37 PM2021-01-26T14:37:17+5:302021-01-26T14:37:17+5:30

Traffic affected in many parts of Delhi due to tractor parade of farmers | किसानों की ट्रैक्टर परेड की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

किसानों की ट्रैक्टर परेड की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

नयी दिल्ली, 26 जनवरी किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर स्थिति की जानकारी दी।

उसने ट्वीट किया, ‘‘ जीटीके रोड, आउटर रिंग रोड, बादली रोड, केएन काटजू मार्ग, मधुबन चौक, कंझावला रोड, पाला रोड, नरेला और डीएसआईडीसी नरेला रोड पर भारी जाम है। वजरीबाद रोड, आईएसबीटी रोड, जीटी रोड, पुष्ता रोड, विकास मार्ग, एनएच-24, रोड संख्या-57, नोएडा लिंक रोड पर भी काफी जाम है। इन मार्गों पर जाने से बचें।’’

दिल्ली के विभिन्न सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के ट्रैक्टर के जरिए अवरोधक हटाने और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए निर्धारित मार्ग का अनुसरण ना करने पर पुलिस ने कई जगह आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद ही किसानों को निश्चित मार्गों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी थी। किसानों के मध्य दिल्ली की ओर जाने पर अड़ने से अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Traffic affected in many parts of Delhi due to tractor parade of farmers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे