अमेरिकी नौसेना के शीर्ष कमांडर ने 'कार्ल विंसन' पर भारतीय अधिकारियों की मेजबानी की

By भाषा | Published: October 15, 2021 12:12 AM2021-10-15T00:12:56+5:302021-10-15T00:12:56+5:30

Top US Navy Commander Hosts Indian Officials on 'Karl Vinson' | अमेरिकी नौसेना के शीर्ष कमांडर ने 'कार्ल विंसन' पर भारतीय अधिकारियों की मेजबानी की

अमेरिकी नौसेना के शीर्ष कमांडर ने 'कार्ल विंसन' पर भारतीय अधिकारियों की मेजबानी की

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर अमेरिकी नौसैनिक अभियानों के प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे ने बृहस्पतिवार को बंगाल की खाड़ी में परमाणु संचालित अमेरिकी विमानवाहक पोत ''कार्ल विंसन'' पर सवार भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और 11 अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मेजबानी की।

मालाबार अभ्यास के दूसरे चरण के दौरान अमेरिका ने अपने इस विमानवाहक पोत की तैनाती की है। इस अभ्यास में क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान- की नौसेना हिस्सा ले रही हैं।

अमेरिकी नौसेना की ओर से कहा गया कि एडमिरल गिल्डे ने मालाबार अभ्यास के दौरान बृहस्पतिवार को कार्ल विंसन पर सवार 12 भारतीय वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मेजबानी की। इस चार दिवसीय अभ्यास की शुरुआत मंगलवार को हुई थी।

एडमिरल गिल्डे 11 से 15 अक्टूबर के पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Top US Navy Commander Hosts Indian Officials on 'Karl Vinson'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे