लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS- उज्ज्वला योजना के तहत क्या किसी का धर्म या जाति पूछी थीः मोदी, भारत ने टॉस जीता

By भाषा | Updated: December 22, 2019 14:36 IST

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने दक्षिणी दिल्ली में रविवार को मार्च निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देचारों आरोपियों के शवों का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने के लिए तीन फॉरेंसिक डॉक्टरों का दल गठित किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शनिवार को फोन पर बातचीत की।

रविवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं :

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने दक्षिणी दिल्ली में रविवार को मार्च निकाला।

एम्स ने हैदराबाद के समीप एक महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के चारों आरोपियों के शवों का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने के लिए तीन फॉरेंसिक डॉक्टरों का दल गठित किया है। ये चारों आरोपी छह दिसंबर को एक कथित मुठभेड़ में मारे गए थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के लिए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को कहा कि सरकार के इशारे पर जानबूझकर आगजनी और हिंसा की गई, ताकि जनता को डराया जा सके।

एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) केवल मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय है और कानून के खिलाफ लगातार संघर्ष करना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शनिवार को फोन पर बातचीत की और अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन 2020 की शुरुआत में करने का निर्णय लिया।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार को आए चुनाव परिणामों के मुताबिक एक बार फिर इस पद पर काबिज होने के लिए तैयार हैं। चुनाव अधिकारियों ने प्रारंभिक चुनाव परिणामों के अनुसार घोषणा की है कि राष्ट्रपति चुनाव में गनी को बहुमत हासिल हो गया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 

टॅग्स :मोदी सरकारअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनअमित शाहखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो