लाइव न्यूज़ :

Top News 18th January: 36 मंत्री आज से 25 जनवरी तक जम्मू कश्मीर के दौरे पर, कांग्रेस कर सकती है उम्मीदवारों का ऐलान

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2020 07:50 IST

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है। कांग्रेस आज दिल्ली की 70 में से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया गैंगरेप और हत्या कांड के बाद दिल्ली का दूसरा चर्चित गुड़िया केस पर आज (18 जनवरी 2020) दिल्ली का कड़कड़डूमा कोर्ट फैसला सुनाएगा।गृह मंत्री अमित शाह की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज कर्नाटक के हुबली में रैली करेंगे।

केंद्र सरकार के 36 मंत्री आज से 25 जनवरी तक जम्मू कश्मीर का करेंगे दौरा 

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने जम्मू में समीक्षा बैठक के बाद बताया कि लोगों तक पहुंचने के लिए बड़े अभियान के तहत 36 केंद्रीय मंत्री शनिवार से जम्मू-कश्मीर के 60 स्थानों का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि नयी दिल्ली में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान विकास का संदेश फैलाएं। 18 से 24 जनवरी के बीच 36 केंद्रीय मंत्री संघ शासित प्रदेश के दोनों संभागों का दौरा करेंगे और गृह मंत्रालय इसका समन्वय करेगा। इनमें से 51 दौरे जम्मू के और आठ दौरे श्रीनगर के होंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रियासी जिले के कटरा और पंथाल इलाके का दौरा 19 जनवरी को करेंगी। इसी दिन मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी रेल मंत्री पीयूष गोयल श्रीनगर जाएंगे। गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी 22 जनवरी को गांदरबल और 23 जनवरी को मनीगाम का दौरा करेंगे। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद 24 जनवरी को बारामूला जिले के सोपोर जाएंगे। वी के सिंह का 20 जनवरी को उधमपुर के टिकरी जाने का कार्यक्रम है, जबकि किरण रिजिजू 21 जनवरी को जम्मू के सुचेतगढ़ जाएंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह डोडा जिले के खेलानी जाएंगे और श्रीपद नाइक श्रीनगर के एसकेआईसीसी में बैठक करेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, प्रहलाद जोशी, रमेश पोखरियाल निशंक और जीतेंद्र सिंह उन मंत्रियों में शामिल है जो जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह की CAA के समर्थन में आज कर्नाटक के हुबली में रैली 

गृह मंत्री अमित शाह की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज कर्नाटक के हुबली में रैली करेंगे। बता दें कि सीएए और एनआरसी के व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद अमित शाह ने ऐलाना किया था कि वह देश में भर में तकरीबन 40 रैली करके सीएए को लेकर जनता में जागरुकता फैलाएंगे।  

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है। कांग्रेस आज दिल्ली की 70 में से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, भाजपा और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान आठ फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।  सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होनी है।

दिल्ली के गुड़िया गैंगरेप केस में फैसला आज, मामले में दो आरोपी

निर्भया गैंगरेप और हत्या कांड के बाद दिल्ली का दूसरा चर्चित गुड़िया केस पर आज (18 जनवरी 2020) दिल्ली का कड़कड़डूमा कोर्ट फैसला सुनाएगा। मामले के दो आरोपी  प्रदीप और मनोज के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, गैंगरेप, अपहरण का केस दर्ज है।  गुड़िया दुष्कर्म के वक्त पांच साल की थी। घटना 15 अप्रैल 2013 की है। इसी दिन शाम को  गुड़िया अपने गांधी नगर के घर से लापता हुई थी और 17 अप्रेल की सुबह घर के पास ही मिली थी। जिसके बाद मेडिकल में सारी बातों का खुलासा हुआ। 

टॅग्स :अमित शाहदिल्लीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?