लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को कोर्ट ने 1 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत भेजा, राजस्थान में बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर घमासान

By भाषा | Updated: September 17, 2019 19:09 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी. के. शिवकुमार की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसपर अदालत ने मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

आज की बड़ी खबरें

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार भारत के क्षेत्र में किसी भी तरह की सेंध को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसी किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने के लिए वह तैयार है।- दिग्विजय बलात्कार भोपाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह ने बलात्कार के आरोप से घिरे भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद का नाम लिये बिना उनकी ओर संकेत करते हुए मंगलवार को कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर ‘‘बलात्कार’’ हो रहे हैं, तथा ‘‘हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।’’- राजस्थान में बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। मायावती ने इसे ‘‘विश्वासघात’’ करार दिया वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके विधायकों को इसके लिए कोई प्रलोभन नहीं दिया गया।-  सरदार पटेल की दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिया गया निर्णय भारत के पूर्व गृह मंत्री से “प्रेरित” है।

विदेश की बड़ी खबरें

- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में ‘‘काफी प्रगति’’ हुई है।- मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने मंगलवार को कहा कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने भारत में धनशोधन और आतंकवाद संबंधी आरोपों को लेकर वांछित जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का उनसे अनुरोध नहीं किया है।

खेल जगत की बड़ी खबरें 

- एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलो) ने पहले विश्व चैम्पियनशिप पदक की ओर कदम बढाते हुए तुर्की के बातूहान सीफ्की को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । - भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को यहां जापान की मौजूदा चैंपियन मायु मुकैदा से हारकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी लेकिन वह अब रेपेचेज के जरिये कांस्य पदक के लिये अपना भाग्य आजमाएंगी।

बिजनेस जगत की बड़ी खबरें

- श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ अंशधारकों को त्योहारो से पहले 2018-19 के लिए अपने खातों की राशि पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल जाएगा।- सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हाल में हुये हमलों से कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच जुलाई के आम बजट के दिन के बाद सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे