Top Afternoon News: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने पर कबिक, हरियाणा में BJP-कांग्रेस में से किसी को बहुमत नहीं

By भाषा | Published: October 24, 2019 03:25 PM2019-10-24T15:25:53+5:302019-10-24T15:25:53+5:30

विधानसभा मतगणना : महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की ओर बढ़ता दिख रहा है जबकि हरियाणा में मुकाबला रोचक बना हुआ है जहां भाजपा या कांग्रेस में से किसी को भी अब तक बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।

Top Afternoon News: When BJP-Shiv Sena alliance returns to power in Maharashtra, no one in BJP-Congress in Haryana has majority | Top Afternoon News: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने पर कबिक, हरियाणा में BJP-कांग्रेस में से किसी को बहुमत नहीं

भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया है।

Highlightsमहाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है भारत और पाकिस्तान ने ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे को चालू करने संबंधी समझौते परहस्ताक्षर किए।

देश-विदेश से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

-विधानसभा मतगणना : महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की ओर बढ़ता दिख रहा है जबकि हरियाणा में मुकाबला रोचक बना हुआ है जहां भाजपा या कांग्रेस में से किसी को भी अब तक बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।

- पाक भारत करतारपुर लाहौर: भारत और पाकिस्तान ने ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे को चालू करने संबंधी समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए।

-हरियाणा चुनाव खट्टर चंडीगढ़: ताजा रुझानों में हरियाणा के त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ने के बीच खबर है कि भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया है।

-हरियाणा भाजपा अध्यक्ष इस्तीफा चंडीगढ़ : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के रूझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

-न्यायालय दूरसंचार नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने दूरसंचार सेवाप्रदाताओं से करीब 92,000 करोड़ रुपये की समायोजित सकल आय की वसूली के लिए केंद्र की याचिका स्वीकार कर ली है।

-भारत विश्व बैंक रैंकिंग वाशिंगटन : विश्वबैंक की कारोबार सुगमता सूची में भारत ने 14 स्थान की छलांग लगायी है और अब वह दुनिया का 63वां ऐसा देश है जहां कारोबार करना सुगम है। विश्वबैंक ने यह सूची बृहस्पतिवार को जारी की।

-खेल बांग्ला हड़ताल ढाका : स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन की अगुआई में बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर जारी हड़ताल वापस ले ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से सभी मांगे पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया जिससे उनके भारत दौरे पर मंडरा रहे संदेह के बादल भी छंट गए।

-खेल बीसीसीआई कोषाध्यक्ष नयी दिल्ली : बीसीसीआई के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अरूण धूमल का मुख्य लक्ष्य गैरजरूरी खर्चों पर लगाम कसकर बोर्ड के राजस्व में इजाफा करना है और वह इस पैसे का इस्तेमाल प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए करना चाहते हैं।

-बांग्लादेश हत्या लीड सजा फेनी (बांग्लादेश) : बांग्लादेश की एक अदालत ने अप्रैल में 19 वर्षीय एक छात्रा को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को 16 लोगों को मौत की सजा सुनाई। 

Web Title: Top Afternoon News: When BJP-Shiv Sena alliance returns to power in Maharashtra, no one in BJP-Congress in Haryana has majority

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे