लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: राहुल गांधी ने लॉकडाउन को बताया विफल, शिवसेना ने कहा-गुजरात की स्थिति सबसे खराब

By भाषा | Updated: May 26, 2020 14:43 IST

कोरोना वायरस के गढ़ रहे चीनी शहर वुहान में अब जनजीवन सामान्य होता जा रहा है और लगभग तीन महीने तक घरों में कैद रहने वाले फुटबालर भी मैदान पर उतरने लग गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम खराब होने के कारण स्पेसएक्स का पहला प्रक्षेपण टाला जा सकता है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों ने एक मई से करीब 42 लाख प्रवासी श्रमिकों को पहुंचाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन के विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आगे कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने की उनकी रणनीति क्या है? 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को ऋषिकेश- धारसू रोड़ पर व्यस्त चंबा कस्बे के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की तारीफ की और इसे महामारी के दौरान राष्ट्र-निर्माण की दिशा में एक ‘असाधारण उपलब्धि’ करार दिया। 

कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने मंगलवार को कहा कि उसने सूडान और दक्षिण कोरिया के लिए मालवाहक विमानों का परिचालन शुरू कर दिया है। 

कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार की व्यापकता का अनुमान लगाने के लिए कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित शहरों की सूची के शीर्ष 10 शहरों में ‘सेरोसर्वे’ किया जाएगा। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा सांसद नारायण राणे के महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में गुजरात का प्रदर्शन “सबसे बुरा’’ है और इसलिए सबसे पहले उसे केंद्र के शासन के तहत रखा जाना चाहिए। 

कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के करीब दो महीने बाद आंध्र प्रदेश में घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गईं जहां स्पाइसजेट का पहला विमान बेंगलुरु से 79 यात्रियों के साथ मंगलवार सुबह विजयवाड़ा हवाईअड्डा पहुंचा। 

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगी यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका में फंसे 300 से अधिक भारतीय नागरिक न्यूयॉर्क से विशेष विमान से स्वदेश रवाना हो गए। 

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरस लॉकडाउनचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos