दिनभर की बड़ी खबरें: एक तरफ ‘टू प्लस टू’ वार्ता तो दूसरी तरफ गिरा रुपया, समलैंगिकता के फैसले पर जश्न

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 6, 2018 07:18 PM2018-09-06T19:18:05+5:302018-09-06T19:18:05+5:30

डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के आंकड़े से नीचे गिर गया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जिससे पेट्रोल और डीजलों की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है।

today top five breaking news wrap up trending news 06 September 2018 | दिनभर की बड़ी खबरें: एक तरफ ‘टू प्लस टू’ वार्ता तो दूसरी तरफ गिरा रुपया, समलैंगिकता के फैसले पर जश्न

दिनभर की बड़ी खबरें: एक तरफ ‘टू प्लस टू’ वार्ता तो दूसरी तरफ गिरा रुपया, समलैंगिकता के फैसले पर जश्न

नई दिल्ली, छह सितंबर:  देश भर की 6 सितंबर की ये प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं।- भारत और अमेरिका के बीच पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद गुरूवार को यहां दोनों के बीच एक रक्षा करार पर हस्ताक्षर किए।  उच्चतम न्यायालय ने गुरूवार को एकमत से अपनी व्यवस्था में कहा कि परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंध अपराध नहीं है।  तेलंगाना में विधानसभा भंग किए जाने के बाद तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने कुल 105 कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी है। विधानसभा भंग किए जाने के कैबिनेट के फैसले को राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद राज्य में समय से पहले ही चुनाव हो जाएंगे। 

1- भारत अमेरिका लीड वार्ता 

भारत और अमेरिका के बीच पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता के बाद गुरूवार को यहां दोनों के बीच एक रक्षा करार पर हस्ताक्षर हुए जिसके तहत भारतीय सेना को अमेरिका से महत्वपूर्ण और एन्क्रिप्टिड (कूट रूप से सुरक्षित) रक्षा प्रौद्योगिकियां मिलेंगी। ‘टू प्लस टू’ वार्ता में दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद, एनएसजी की सदस्यता के भारत के प्रयास और विवादित एच1बी वीजा के मुद्दों पर चर्चा की। देश भर में इस फैसले के बाद जश्न मनाया जा रहा है।

2- समलैंगिकता सुप्रीम कोर्ट का फैसला

 उच्चतम न्यायालय ने गुरूवार को एकमत से अपनी व्यवस्था में कहा कि परस्पर सहमति से वयस्कों के बीच समलैंगिक यौन संबंध अपराध नहीं है। न्यायालय ने कहा कि ऐसे यौन संबंधों को अपराध के दायर में रखने संबंधी भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के प्रावधान से संविधान में प्रदत्त समता और गरिमा के अधिकार का हनन होता है।

3- विधानसभा लीड भंग 

हैदराबाद, हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

4-  भारत फ्रांस लीड गगनयान 

बेंगलुरू, भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए गुरूवार को गगनयान पर साथ मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह इसरो का पहला मानवयुक्त यान मिशन है।

5-  पाकिस्तान परमाणु रिपोर्ट 

वाशिंगटन, पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाले लेखकों के एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इस समय 140 से 150 परमाणु हथियार है और अगर वर्तमान स्थिति जारी रहती है तो उम्मीद है कि 2025 तक यह बढ़ कर 220 से 250 हो जाएगी।

6- गिरता रुपया

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के आंकड़े से नीचे गिर गया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। दोपहर 12ः45 बजे डॉलर के मुकाबले यह 72.05 रुपये पर था। इससे पहले आज शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 71.66 प्रति डॉलर पर चल रहा था। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी से भी रुपये को लेकर धारणा सुधरी लग रही थी। बुधवार को रुपया गिर कर 17 पैसे गिर कर 71.75 प्रति डॉलर के नए न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट) 

Web Title: today top five breaking news wrap up trending news 06 September 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे