14 सितंबर को हिन्दी बनी थी भारत की राजभाषा, जानिए विश्व इतिहास में क्यों है आज का दिन खास

By भाषा | Published: September 14, 2018 07:12 AM2018-09-14T07:12:45+5:302018-09-14T07:12:45+5:30

Today in History, Hindi Diwas: 14 सितंबर को भारत में हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में पहला हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

Today in History: Hindi got the status as India's official language on 14th September | 14 सितंबर को हिन्दी बनी थी भारत की राजभाषा, जानिए विश्व इतिहास में क्यों है आज का दिन खास

14 सितंबर, हिन्दी दिवस : 1949 में आज ही के दिन मिला था हिंदी को राजभाषा का दर्जा

नयी दिल्ली 13 सितंबर: बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ। आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनो को को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन वह 14 सितंबर 1949 का दिन था, जब संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया।

हिंदी का देश की राजभाषा घोषित किए जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस मनाने का भी फैसला किया गया। वैसे पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया।

1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।

1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।

1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।

1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की.

1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।

2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।

2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए।

2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया।

2007 : जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया.

2008 : रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।

English summary :
14th September in history. India is land of different languages and cultures. On 14 September 1949, Hindi was given the status of India's official language. Though both Hindi and English were initially chosen as the language of the Independent India, and the Constituent Assembly accepted Hindi as the official language with Devanagari script, but it was on September 14, 1949, when the Constituent Assembly declared Hindi as the official language of India.


Web Title: Today in History: Hindi got the status as India's official language on 14th September

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे