CTET Result 2021 Live Status: अब इंतेजार हुआ खत्म, जानें कैसे 2 तरीकों से यहां ऑनलाइन नतीजा करें चेक

By आजाद खान | Published: February 16, 2022 06:39 AM2022-02-16T06:39:35+5:302022-02-18T12:16:43+5:30

CTET 2021 Live Updates ctet.nic.in: जानकारी के मुताबिक, कुछ कारण के चलते यह रिजल्ट कल जारी नहीं हो पाया था। आज यह जारी होगा।

Today CTET Result 2021 result exam released know here short cut way check the result cbse ctet.nic.in digilocker.gov.in | CTET Result 2021 Live Status: अब इंतेजार हुआ खत्म, जानें कैसे 2 तरीकों से यहां ऑनलाइन नतीजा करें चेक

CTET Result 2021 Live Status: अब इंतेजार हुआ खत्म, जानें कैसे 2 तरीकों से यहां ऑनलाइन नतीजा करें चेक

Highlightsकेंद्रीय शिक्षक पात्रपा परीक्षा (CTET) 2021 का रिजल्ट आ जारी होगा।इसकी परीक्षा 16 दिसंबर से 21 जनवरी 2022 तक हुआ था। इसके जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ले सकते हैं।

CTET 2021 Live Updates ctet.nic.in:  सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रपा परीक्षा (CTET) 2021 का रिजल्ट कल यानी 15 फरवरी को होनी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन कुछ कारणों से वह लेट हो गया था और वह जारी नहीं हो पाया था। सीटेट के परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी कोई अधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन आज जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उसे चेक कर सकते हैं। 

पास हुए अभ्यर्थी पढ़ा पाएंगे पूरे भारत के स्कूलों में

इस परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थी भारत के पूरे स्कूलों में पढ़ाने के योग्य हो जाएगें। आपको बता दें कि पेपर 1 क्लियर करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं पेपर 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 9 तक के शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र बनेंगे। तो रिजल्ट चेक करने से पहले तमाम अपनी जानकारी जैसे एडमिट कार्ड आदि एक जगह कर लें। 

यहां करें कुछ ही स्टेप्स में CBSE CTET Result 2021 LIVE रिजल्ट चेक

CTET Result 2021 का रिजल्ट आप दो तरीकों से चेक कर सकते हैं। पहला तरीका आपको नीचे बताया जा रहा है। 

स्टेप 1 – इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं। 
स्टेप 2 – इसके बाद आपको वहां “CTET December 2021” वाला लिंक मिलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें मांगी गई तमाम जानकारियों को सावधानी से पहले भरें।
स्टेप 4 – अंत में आपके स्क्रीन पर CTET Result 2021 का रिजल्ट दिखाई मिलेगा। 
स्टेप 5- इसके बाद अगर आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

CBSE CTET Result 2021 LIVE के स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड करने का दूसरा तरीका

स्टेप 1 – इसके लिए सबसे पहले पहले आपको डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। 
स्टेप 2 – फिर आपको सीटीईटी रिजल्ट वाले लिंक को क्लिक करना होगा। 
स्टेप 3 – इसके बाद आपके सामने अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी लॉगइन डिटेल्स को भरना होगा और उसे सब्मिट करना होगा। 
स्टेप 4 – अंत में आपके सामने आपके स्क्रीन पर आपका मार्कशीट दिखेगी जिसे आप चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

Web Title: Today CTET Result 2021 result exam released know here short cut way check the result cbse ctet.nic.in digilocker.gov.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे