Bihar Diwas: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है बिहार दिवस, सीएम नीतीश कुमार बिनाले म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

By अनुराग आनंद | Published: March 22, 2021 11:16 AM2021-03-22T11:16:33+5:302021-03-22T11:23:58+5:30

बिहार दिवस पर 22 मार्च को इस सात दिवसीय समारोह का उद्घाटन अपराह्न चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से ऑनलाइन करेंगे।

Today Bihar Day is being celebrated all over the world, CM Nitish Kumar will inaugurate the Binale Museum | Bihar Diwas: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है बिहार दिवस, सीएम नीतीश कुमार बिनाले म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार में बिहार डे के मौके पर छुट्टी होती है।बिहार दिवस के मौके पर सात दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

पटना: बिहार दिवस या बिहार डे (Bihar Day 2021) कहलाने वाला 22 मार्च का यह खास दिन उत्तर भारत के बिहार राज्य को समर्पित है। यह हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।

साल 1912 में इसी दिन बंगाल से अलग होने के बाद बिहार राज्य बनाया गया था। तब से आजतक हर साल 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस मनाया जाता है।

सीएम नीतीश कुमार बिहार के पहले म्यूजियम बिनाले का करेंगे उद्घाटन 

बिहार का पहला म्यूजियम बिनाले 22 मार्च से आरंभ होगा। पूर्वी भारत के एक बड़े सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरे पटना स्थित बिहार संग्रहालय की मेजबानी में दुनिया के कई नामचीन संग्रहालयों के साथ देश के 13 ख्यात म्यूजियम अपनी खूबियों और विशेषज्ञताओं के साथ इस बिनाले से जुड़ेंगे।

कला प्रेमी कहीं से भी दुनिया के किसी कोने से ऑनलाइन इसका आनंद ले सकते हैं और बिहार संग्रहालय पहुंचकर भी इस उत्सव में शिरकत कर सकते हैं। बिनाले के साथ ही सीएम नीतीश कुमार सात दिन तक होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे।

दुनिया भर में मनता है बिहार दिवस (Bihar Day world wide celebration)

बिहार में बिहार डे के मौके पर छुट्टी होती है। जगह जगह कई कार्यक्रम किए जाते हैं। मगर ये दिन सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है। स्कॉटलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बहरीन, कतर, त्रिनिदाद एंड टोबागो, मॉरिशस, अमेरिका, आदि देशों में रहने वाले बिहार के लोग इस दिन को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं।

कैसे मनाते हैं बिहार डे? (How Bihar Day is celebrated?)

बिहार डे के मौके पर राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी का एइलान किया जाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर सभी बंद होते हैं। स्कूलों में बिहार डे से 2-3 दिन पहले ही पारंपरिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों बिहार और उसकी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

बिहार की 5 दिलचस्प बातें:

1) अहिंसा की पहली मुहीम बिहार से ही उजागर हुई। भगवान महावीर और भगवान बुद्ध जैसे महापुरुषों ने इसे सालों पहले ही बढ़ावा दे दिया था

2) बिहार एक ऐसा राज्य है जिसका वर्णन पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है। इस राज्य में अनेकों धार्मिक स्थल हैं

3) साल में दो बार भगवान सूर्य को समर्पित छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया भर में इसकी चर्चा होती है

4) बिहार एक ऐसा राज्य है जिसने दो धर्मों को जन्म दिया - बौद्ध धर्म, जैन धर्म

5) बिहार में भारत का सबसे पुराना मंदिर 'मुंडेश्वरी' स्थित है

Web Title: Today Bihar Day is being celebrated all over the world, CM Nitish Kumar will inaugurate the Binale Museum

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे