TN HSC +2 Result 2018 Tamil Nadu: तमिलनाडु 12वीं के रिजल्ट जारी, 91.1% छात्र हुए पास, जानें रिजल्ट का पूरा विवरण
By धीरज पाल | Published: May 16, 2018 01:09 PM2018-05-16T13:09:30+5:302018-05-16T13:09:30+5:30
TN HSC +2 Result 2018: तमिलनाडु बोर्ड ने आज 12वीं रिजल्ट २०१८ (TN Plus two +2 Result 2018 / Tamil Nadu board class 12th result 2018) घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री के.ए सेन्गोत्तायान ने ट्वीट कर छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। तमिलनाडु बोर्ड +२ रिजल्ट २०१८ छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
तमिलनाडु, 16 मई: तमिलनाडु बोर्ड ने आज 12वीं रिजल्ट २०१८ (TN Plus two +2 Result 2018 / Tamil Nadu board class 12th result 2018) घोषित कर दिया है। तमिलनाडु रिजल्ट (TN HSC / 12th Results 2018) आज सुबह 9:30 बजे घोषित किया। बता दें कि इस साल कुल 91% छात्र पास हुए हैं। इसमें कुल 94.1 प्रतिशत लड़कियां और 87.7 लड़के हुए पास। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के.ए सेन्गोत्तायान ने ट्वीट कर छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। उन्होंने रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा कि, आज 12वीं/TN Plus two के 8,98,763 छात्र-छात्राओं को शिक्षा स्कूल की तरफ से बधाई। आगे उन्होंने कहा कि छात्र अपने रिजल्ट (Tamil Nadu 12th Result 2018) परीक्षा परिणाम tnresults.nic.in या dge1.tn.nic.in पर उपलब्ध हैं जहां चेक कर सकते हैं।
இன்று +2 தேர்வு முடிவுகளை எதிர்நோக்கி இருக்கும் 8,98,763 மாணவ,மாணவியருக்கு பள்ளிக்கல்வித்துறையின் சார்பாக வாழ்த்துக்கள். தேர்வு முடிவுகளை https://t.co/ntFkz82RZWhttps://t.co/kjtTgWYhJd ஆகிய தளங்களில் அறியலாம். #Plus2Result
— K.A Sengottaiyan (@KASengottaiyan) May 16, 2018
बता दें कि इस साल तमिलनाडु बोर्ड (class 12th Result 2018 Tamil Nadu Board) 12वीं में लगभग 8.66 लाख छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड कराया था। वहीं, 12वीं/TN Plus two (TN HSC +2) के एग्जाम 1 मार्च से शुरू हुई जो 6 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। साल 2017 में तमिलनाडु बोर्ड 12वीं/HSC (+2) के रिजल्ट 12 मई और 2016 में 17 मई को जारी किया गया था। गौरतलब है कि पिछले साल तमिलनाडु बोर्ड के 12वीं/TN Plus two (+2) कक्षा में कुल 92.1% छात्र पास हुए थे, जिसमें 89.3 फीदसी छात्र और 94.5 फीसदी छात्राएं पास हुई थी। वहीं साल 2016 में 12वीं/TN Plus two (+2) कक्षा में कुल 91.4 फीसदी छात्र पास हुए थे।
तमिलनाडु बोर्ड के बारे में
फरवरी 1975 में सरकारी परीक्षा निदेशालय एक को अलग निदेशालय के रूप में गठित किया गया था। 1980 में, उसने एचएससी परीक्षा शुरू की। हर साल, लगभग 7 लाख छात्र टीएन बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा और टीएन बोर्ड एचएससी परीक्षा दोनों के लिए उपस्थित होते हैं।
TN HSC +2 Result 2018 इन स्टेप्स से देखें छात्र ऐसे देखें अपने रिजल्ट
1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक tnresults.nic.in या dge1.tn.nic.in पर लॉग इन करें।
2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट (TN 12th +2 Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट (Plus Two HSC Result 2018 Tamil Nadu Board) आपके स्क्रीन पर होगा।
5. यहां से आप रिजल्ट (TN +2 Result 2018) की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।