लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल टीएमसी सांसद सुनील मंडल बोले-सीएम ममता के साथ हूं, आखिरी दिन तक रहूंगा, भाजपा ने कहा-कुछ 'मौसमी परिंदे'...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 13:43 IST

णमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दल-बदल कानून के तहत मंडल को अयोग्य करार दिये जाने के लिये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रतिवेदन भेजे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने कहा कि मंडल वापसी से पहले ''परीवीक्षा'' पर हैं।भाजपा विरोधी कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने राजनीतिक विश्वास को साबित करने के लिए कहा गया है।भाजपा ने दावा किया कि अगर कुछ ''मौसमी परिंदे'' पार्टी छोड़ देते हैं तो इसकी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पिछले साल भाजपा में शामिल होने वाले तृणमूल कांग्रेस सांसद सुनील मंडल ने कहा कि वह अब भी टीएमसी के सदस्य हैं और बने रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दल-बदल कानून के तहत मंडल को अयोग्य करार दिये जाने के लिये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रतिवेदन भेजे थे।

 

पार्टी ने कहा कि मंडल वापसी से पहले ''परीवीक्षा'' पर हैं और उन्हें भाजपा विरोधी कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने राजनीतिक विश्वास को साबित करने के लिए कहा गया है। भाजपा ने दावा किया कि अगर कुछ ''मौसमी परिंदे'' पार्टी छोड़ देते हैं तो इसकी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी।

मंडल ने कहा, ''पार्टी के साथ कुछ गलतफहमी थी। लेकिन मैं कभी भी आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल नहीं हुआ। यह मेरी एक गलती थी, और कुछ गलतफहमियां हुईं। लेकिन न तो मैंने आधिकारिक तौर पर टीएमसी से इस्तीफा दिया था, न ही पार्टी ने मुझे निष्कासित किया। मैं अब भी टीएमसी का सदस्य हूं और आखिरी दिन तक बना रहूंगा।''

यह पूछे जाने पर कि वह तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शुभेंदू अधिकारी के साथ पिछले साल 19 दिसंबर को मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे तो मंडल ने कहा कि वह मंच पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कभी झंडा नहीं थामा।

उन्होंने कहा, ''मैं वहां शुभेंदू अधिकारी के साथ गया था, लेकिन आप कोई ऐसी तस्वीर नहीं दिखा सकते जहां मैं भाजपा के झंडे के साथ खड़ा दिख रहा हूं।'' घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने कहा, ''वह फिलहाल परिवीक्षा पर हैं।'

मंडल ने पिछले साल जब पार्टी छोड़ने का फैसला किया था , तब राय उनके साथ बातचीत में शामिल थे। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि कुछ ''मौसमी परिंदे'' चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ''अब, जैसा कि हम सत्ता में नहीं आए, वे वापस जाने में व्यस्त हैं। इससे बंगाल में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।''

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए