लाइव न्यूज़ :

तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने की अपनी संपत्ति की घोषणा, 10 टन से ज्यादा सोना, 15900 करोड़ रुपये नकद भी हैं जमा

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2022 13:05 IST

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने बताया है कि उसके पास राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5,300 करोड़ से अधिक के मूल्य का करीब 10.3 टन सोना जमा है। साथ ही 15,938 करोड़ रुपये नकद भी जमा है। मंदिर ने ने अपनी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी है।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुपति मंदिर ट्रस्ट का राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5,300 करोड़ से अधिक के मूल्य का करीब 10.3 टन सोना जमा हैटीटीडी ने अपनी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी है।मंदिर का बैकों में 15,938 करोड़ रुपये नकद भी जमा है, पिछले तीन साल में इसमें 2,900 करोड़ की वृद्धि हुई है।

हैदराबाद: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने शनिवार को एक श्वेत पत्र जारी करते हुए अपनी संपत्ति की लिस्ट जारी की। इसमें फिक्स्ड डिपोजिट और जमा हुए सोने का भी ब्यौरा है। टीटीडी ने घोषणा की कि वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने निवेश दिशानिर्देशों को मजबूत किया है।

ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी रिपोर्टों का भी खंडन किया कि टीटीडी के अध्यक्ष और बोर्ड ने आंध्र प्रदेश सरकार की प्रतिभूतियों में अधिशेष धन का निवेश करने का निर्णय लिया था। ट्रस्ट का कहना है कि अधिशेष राशि अनुसूचित बैंकों में निवेश की जाती है। 

एक प्रेस विज्ञप्ति में टीटीडी ने कहा, 'श्रीवारी के भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के षड्यंत्रकारी झूठे प्रचार पर विश्वास न करें। टीटीडी द्वारा विभिन्न बैंकों में नकद राशि और सोने बहुत पारदर्शी तरीके से जमा किए जाते हैं।'

तिरुपति मंदिर के पास है कितनी संपत्ति?

मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि उसके पास राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5,300 करोड़ से अधिक के मूल्य का करीब 10.3 टन सोना जमा है। इसके अलावा मंदिर के पास 15,938 करोड़ रुपये का नकद भी जमा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीटीडी ने अपनी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी है। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये हो गई है। रेड्डी ने अखबार को बताया, '2019 में विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपोजिट के रूप में टीटीडी का निवेश 13,025 करोड़ था, जो अब बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है। पिछले तीन वर्षों में निवेश में 2,900 करोड़ की वृद्धि हुई है।'

मंदिर की ओर से यह भी बताया कि उसकी संपत्ति में पूरे भारत में 7,123 एकड़ में फैली 960 संपत्तियां भी शामिल हैं। मंदिर द्वारा की जाने वाली आय भक्तों, व्यवसायों और संस्थानों द्वारा दिए गए दान से आती है।

टॅग्स :Temple
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: विंध्याचल जाने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले जान लें चौकिया धाम की यह परंपरा, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप